इस दिन रिलीज होगी शाहरुख खान की किंग? रणबीर की रामायण से बनाई 45 दिन की दूरी
शाहरुख खान की फिल्म किंग खास फिल्म होने वाली है। अब इस फिल्म की रिलीज डेट से जुड़ी बड़ी जानकारी सामने आई है। रणबीर कपूर की रामायण से दूरी बनाते हुए ये फिल्म इस खास दिन रिलीज हो सकती है।

शाहरुख खान पिछले ढाई सालों से बड़े पर्दे से गायब चल रहे हैं। साल 2023 में आई पठान और जवान से बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने के बाद अब एक्टर को फिल्म किंग में देखने का इंतजार हो रहा है। इस फिल्म की कास्ट सुर्खियों में बनी हुई है। शाहरुख के साथ पठान और ऋतिक रोशन की वॉर बनाने वाले सिद्धार्थ आनंद डायरेक्टर हैं।फिल्म की रिलीज डेट का इंतज़ार हो रहा है इस बीच बड़ी जानकारी सामने आई है। शाहरुख को किंग में देखने की लिए फैंस को लंबा इंतज़ार करना पड़ेगा। उसकी बड़ी वजह इस साल आने वाली कई शानदार फिल्में हैं।
किंग की रिलीज डेट
बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख और डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद की जोड़ी ने फिल्म रिलीज करने के लिए कई ऑप्शन पर विचार किया। अंत में दोनों के पास 4 और 25 दिसंबर 2026 का ऑप्शन आया। सब कुछ ध्यान में रखते हुए शाहरुख और सिद्धार्थ आनंद ने 25 दिसंबर 2026 की डेट फाइनल कर दी। फिल्म 4 दिसंबर को क्यों रिलीज नहीं की जा रही है, इसके पीछे का कारण भी बताया गया है।
रामायण से इसलिए बनाई दूरी
इसी रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से बताया गया है कि रणबीर कपूर की फिल्म रामायण की वजह से शाहरुख खान अपनी फिल्म किंग 4 दिसंबर को रिलीज नहीं कर रहे हैं। रणबीर की फिल्म दिवाली पर दस्तक देने वाली है और ऐहतिहासिक कमाई करने की उम्मीद है। ऐसे में शाहरुख खान अपनी फिल्म किंग रिलीज कर बिजनेस को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहते हैं। इस बात का खास ख्याल रखा गया है कि किंग और रामायण की रिलीज में 45 दिनों का अंतर हो।
किंग की जबरदस्त कास्ट
बता दें, शाहरुख खान की फिल्म किंग खास होने वाली है। इस फिल्म में एक्टर ग्रे शेड किरदार निभाते दिखेंगे। हाल में एक्टर के बर्थडे पर किंग से शाहरुख का पहला लुक शेयर किया गया था। इस फिल्म की कास्ट की तारीफ हो रही है। फिल्म में दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी,अभिषेक बच्चन, अरशद वारसी, जयदीप अहलावत समेत कई बड़े एक्टर्स भी नजर आने वाले हैं। सिद्धार्थ आनंद फ़िल्म डायरेक्ट कर रहे हैं जो इससे पहले पठान बना चुके हैं। किंग की बेटी सुहाना खान भी फिल्म का हिस्सा हैं।
लेखक के बारे में
Usha Shrivasपरिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



