जब सिक्योरिटी गार्ड के लिए केक लाए महेंद्र सिंह धोनी, शाहरुख खान के पुराने बॉडीगार्ड ने बताया किस्सा

Apr 16, 2026 10:19 am ISTKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share

शाहरुख खान के बॉडीगार्ड रह चुके यासीन खान ने बताया कि ज्यादातर क्रिकेटर्स मिडिल क्लास बैकग्राउंड से हैं। जब वे साथ होते हैं तो माहौल एकदम सामान्य होता है। उन्होंने एमएस धोनी से जुड़ा एक किस्सा बताया।

जब सिक्योरिटी गार्ड के लिए केक लाए महेंद्र सिंह धोनी, शाहरुख खान के पुराने बॉडीगार्ड ने बताया किस्सा

सिलेब्रिटीज के बॉडीगार्ड्स सुर्खियों में रहते हैं। उनकी सैलरी भी चर्चा में रह चुकी है। यासीन खान शाहरुख खान के बॉडीगार्ड रह चुके हैं। उन्होंने विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी, युवराज सिंह जैसे क्रिकेटर्स के साथ भी काम किया है। यासीन ने एक पॉडकास्ट में क्रिकेटर्स से जुड़े किस्से बताए। उन्होंने बताया कि कैसे धोनी ने एक टीम के बंदे के बर्थडे पर केक लेकर आए तो वह बंदा इमोशनल हो गया।

7-8 क्रिकेटर्स के साथ किया है काम

यासीन खान हिंदी रश से बात कर रहे थे। उन्होंने बताया, 'ज्यादातर क्रिकेटर्स मिडिल क्लास या लोअर मिडिल क्लास फैमिलीज से हैं। बहुत कम लोग रिच बैकग्राउंड से हैं। जब आप उनके साथ वक्त बिताते हैं तो माहौल बहुत नॉर्मल और सिंपल हो जाता है। बीते 7-8 साल में मैंने एमएस धोनी, विराट कोहली, रिषभ पंत, केएल राहुल, अभिषेक शर्मा वगैरह को खास मौकों पर ही सिक्योरिटी दी है। 7-8 क्रिकेटर्स हैं जिनके साथ काम किया है।'

युवराज भाई जैसे

यासीन ने युवराज सिंह के साथ स्पेशल बॉन्ड पर भी बात की। वह बोले, 'युवराज सिंह के साथ मेरा करीबी रिश्ता है, वह मुझे भाई की तरह ट्रीट करते हैं। उनकी शादी के बाद, मुझे सिलेब्रिटी वेडिंग्स के और ऑफर मिलने लगे। वह बहुत अच्छे इंसान हैं।'

जब धोनी लाए केक

यासीन ने एमएस धोनी की तारीफ की। उनसे जुड़ा एक किस्सा बताया। वह बोले, 'एमएस धोनी बहुत विनम्र इंसान हैं। जो लोग उनके साथ काम करते हैं वह उन्हें बहुत अच्छी तरह ट्रीट करते हैं। हाल ही में उन्होंने मेरी टीम से किसी का बर्थडे सेलिब्रेट किया था। वह केक वगैरह लाए। वह बंदा इतना इमोशनल हो गया कि रोने लगा। लोग ऐसी पर्सनैलिटीज को छूना या देखना चाहते हैं। जब वे आपके साथ बैठते हैं, आपके कंधे पर हाथ रखते हैं और बर्थडे मनाते हैं तो आम आदमी के लिए बहुत बड़ी बात होती है।'

विकी के पिता के साथ अच्छा बॉन्ड

यासीन ने बॉलीवुड के भी कई बड़े एक्टर्स के साथ काम किया है। शाहरुख खान के बारे में वह बोली, 'जब मैं शाहरुख भाई के साथ काम कर रहा था तो उस टाइम सिद्धार्थ मल्होत्रा, रणवीर सिंह और वरुण धवन वगैरह असिस्टेंट डायरेक्टर थे। मैं हाल ही में विकी कौशल से मिला, वह बहुत अच्छी तरह मिले। उनके पिता शाम कौशल फाइट मास्टर हैं और उनके साथ भी बहुत अच्छा बॉन्ड है।'

रणवीर सिंह से टूट गया था टच

यासीन ने बताया कि रणवीर सिंह जब एडी थे तब उनके साथ काम किया था। इसके बाद यासीन ने ब्रेक लिया तो दोनों का संपर्क टूट गया। रणवीर की शादी के वक्त फिर से उनके साथ काम किया था और कुछ इवेंट्स में सिक्योरिटी दी धी। यासीन ने रणवीर की तारीफ की ौर कहा कि वह बहुत मेहनती हैं।

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma

शॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।


एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।