
शाहरुख खान की फिल्म बादशाह में नजर आई ये बच्ची अब ऐसी दिखती है, फिल्मी परिवार से है रिश्ता
संक्षेप: शाहरुख खान की फिल्म बादशाह में छोटी बच्ची जिसने सभी गुंडों की नाक में दम किया था वो अब ऐसी दिखती है। इस बच्ची को उठाकर सीन करने में शाहरुख खान को भी दिक्कत हो गई थी। फिल्मी खानदान से रखती हैं ताल्लुक।
साल 1999 में आई शाहरुख खान की फिल्म बादशाह थिएटर पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई थी। लेकिन ये फिल्म टीवी पर बहुत पसंद की गई। फिल्म में शाहरुख खान ने बादशाह नाम के जासूस का किरदार निभाया था। फिल्म के अंत में एक सीन है जहां बादशाह किडनैप हुई एक बच्ची की जान बचाने के लिए सीएम के किरदार में राखी गुलजार को मारने की कोशिश करते हैं। अंत में बच्ची के साथ बिल्डिंग से कूदने का भी सीन है। क्या आप जानते हैं ये बच्ची कौन थी और आज आज कैसी दिखती है? चलिए हम आपको बताते हैं।

बड़ी हो गई हैं बादशाह की छोटी बच्ची सोनू
शाहरुख खान की फिल्म बादशाह में जिस लड़की ने छोटी बच्ची सोनू का किरदार निभाया था और गुंडों की नाक में दम कर दिया था। वो अब बड़ी हो गई है। इनका नाम करिश्मा जैन छज्जर है। करिश्मा फिल्म प्रोड्यूसर गिरीश जैन की बेटी हैं और रतन जैन की भतीजी हैं। करिश्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। अक्सर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल में करिश्मा ने शाहरुख खान के जन्मदिन पर उन्हें बधाई देते हुए फिल्म बादशाह की एक तस्वीर शेयर करते हुए उस पल को खास बताया था।
ऐसे मिली पहली और आखिरी फिल्म
करिश्मा ने अपने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि उनके बड़े पापा रतन जैन ने एक डांस ट्रायल पर उन्हें डांस करने के लिए खड़ा कर दिया। इस दौरान फिल्ममेकर अब्बास-मस्तान की नजर उनपर पड़ी और इस तरह उन्हें उनकी जिंदगी की पहली और आखिरी फिल्म बादशाह मिल गई। करिश्मा ने अपने उसी इंटरव्यू में शाहरुख खान के साथ काम करने के अनुभव के बारे में बताया था। उन्होंने कहा था कि वो उस समय थोड़ी बजन की थीं। इसलिए पहले टेक के बाद शाहरुख ने अब्बास से कहा, ‘बेबी थोड़ी सी हैवी है’ और फिर उन्होंने सीन को बदलकर हाथ पकड़कर भागने का सीन किया गया। अब करिश्मा बेहद खूबसूरत हो चुकी हैं।

लेखक के बारे में
Usha Shrivasलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




