
शाहरुख ने आधी रात को इस प्रोड्यूसर पर निकाला था गुस्सा, दोबारा साथ काम नहीं करने की खाई कसम
बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान ने इस बात से नाराज होकर प्रोड्यूसर को आधी रात फोन कर फटकारा रहा। शाहरुख खान ने इस प्रोड्यूसर के साथ दोबारा काम नहीं करने की भी कसम खा ली थी।
शाहरुख खान को इंडस्ट्री का किंग बनाने में कई फिल्म डायरेक्टर और प्रोड्यूसर का भी हाथ रहा है। इन्हीं में से एक प्रोड्यूसर रतन जैन भी थे। रतन जैन ने शाहरु खान की काबिलियत देखते हुए उनपर खूब पैसा लगाया। उन्हीं ने फिल्म बाजीगर प्रोड्यूस की थी जिसने बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया। लेकिन दोनों के बीच एक समय ऐसा भी आया कि शाहरुख खान ने रतन जैन के साथ काम नहीं करने की कसम खा ली। इस बारे में खुद प्रोड्यूसर रतन जैन ने बात की।

शाहरुख को बुरी लगी ये बात
टीवी9 भारतवर्ष से बातचीत में रतन जैन ने उस वाकये को याद करते हुए बताया, “जब हम यस बॉस के लिए शाहरुख को साइन करना चाह रहे थे, तब मैं और डायरेक्टर अजीज मिर्ज़ा उनके साथ बात कर रहे थे। अजीज ने कहा कि अगर शाहरुख फिल्म नहीं करना चाहते तो हम किसी और के साथ बना लेंगे। और शाहरुख के साथ बातों-बातों में मैंने कह दिया, ‘अगर आप नहीं करेंगे तो मैं ये फिल्म सैफ के साथ बना लूंगा।’ ये मेरी बहुत बड़ी गलती थी, मुझे नहीं पता वो बात मेरे मुंह से कैसे निकल गई।”
आधी रात को किया प्रोड्यूसर को फोन
रतन ने बताया कि उनकी ये बात शाहरुख को बेहद बुरी लगी और वो काफी गुस्सा हो गए। इतना कि उन्होंने रात में फोन करके अपनी नाराज़गी जाहिर की। उन्होंने कहा, "सबसे पहले, शाहरुख ने हरी सिंह को, जो मेरा काम देखते थे, उन पर जमकर बरस पड़े। उन्होंने गालियां भी दीं होंगी। फिर उन्होंने मुझे बुलाया और कहा, 'तुम मुझे सैफ से रिप्लेस कर रहे हो?' वो गुस्से में थे और उन्होंने पूछा, 'सैफ, कौन?' मैंने समझाया कि ये बात मेरे मुंह से यूं ही निकल गई। लेकिन उन्होंने कहा, 'ऐसे नहीं चलता। जो तुम्हारे मन में है, वो कह दो।' मैंने उनसे कहा, 'मैं अपने कहे शब्द वापस नहीं ले सकता, लेकिन जो हो गया सो हो गया।' फिर उन्होंने कहा, 'एक काम करते हैं मैं तुम्हारे लिए जो फिल्म कर रहा हूं, उसे पूरा कर लूंगा, बादशाह, और उसके बाद हम साथ काम नहीं करेंगे।'"
बाद में मांगी माफी
रतन जैन ने बताया कि शाहरुख कुछ दिनों तक उनसे नाराज़ रहे, लेकिन बाद में जब दोनों की मुलाकात हुई तो उन्होंने माफी मांग ली और मामला वहीं खत्म हो गया। “मैंने उनसे माफी मांगी, क्योंकि गलती मेरी ही थी। मुझे वो बात नहीं कहनी चाहिए थी। शहरुख खान के साथ ये दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं कर पाई थीं।

लेखक के बारे में
Usha Shrivasलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




