शाहरुख खान ने 18 करोड़ में खरीदा था बंगला मन्नत, आज कीमत होश उड़ा देगी, इसलिए माने जाते हैं सबसे अमीर
शाहरुख खान क्यों हैं इंडस्ट्री के सबसे अमीर एक्टर? इस बारे में सेलेब्रिटी मैनेजर बात की। साथ ये भी बताया कि जिस बंगले को एक्टर ने कभी 18 करोड़ में खरीदा था आज उसकी कीमत होश उड़ा देगी।

बॉलीवुड के शाहरुख खान की गिनती इंडस्ट्री के सबसे अमीर एक्टर्स में होती है। और इकलौते ऐसे एक्टर्स हैं जो ग्लोबली बिलेनियर क्लब का का हिस्सा हैं। Hurun India Rich लिस्ट 2025 के आधार पर किंग खान की नेट वर्थ 12490 करोड़ है करीब 1.4 बिलेनियर। शाहरुख सिर्फ अपनी फिल्मो से ही नहीं बल्कि दूसरे बिजनेस से भी कमाई करते हैं। शाहरुख खान की रईसी के बारे में हाल में सेलेब्रिटी वेल्थ मेनेजर दीपक हिरो वाजीरानी ने बात की।
इसलिए अलग हैं शाहरुख खान
हाल में शरन हेगड़े के साथ बातचीत में दीपक ने शाहरुख खान की वेल्थ को लेकर बात की। दीपक ने बताया कि शाहरुख खान की सक्सेस कोई अचानक नहीं मिली है। वो एक बिजनेसमैन हैं और वो इस मामले में बहुत ज्यादा समझदार हैं। वो बिजनेस को समझते हैं। इस युग में सिर्फ एक ही शाहरुख खान हो सकता है। दीपक से जब पूछा गया कि शाहरुख खान को आर्थिक रूप से क्या चीज अलग बनाती है। तो इसके जवाब में सेलेब्रिटी मैनेजर ने बताया कि उन्होंने कभी उनका पैसा नहीं संभाला है। उन्हें उम्मीद है कि फ्यूचर में वो ऐसा कर पाएंगे। लेकिन उन्होंने बताया कि शाहरुख ने बहुत सही जगह इन्वेस्ट किया हुआ है। दीपक ने कहा कि मुझे आज भी याद है कि शाहरुख ने बंगला मन्नत 18 करोड़ में खरीदा था। आज उसकी कीमत 300 करोड़ से ज्यादा है।
KKR की कीमत बढ़ी
दीपक ने आगे ये भी बताया कि शाहरुख खान ने आईपीएल टीम KKR को जितनी कीमत में खरीदा था आज उसकी 40 से 50 गुना ज्यादा कीमत हो गई है। मैनेजर ने कहा, ‘उनका का इंवेस्टमेंट अलग एरिया में फैला हुआ है, वोसमझते हैं। इसलिए ये सभी अमीर लोग इसलिए अमीर बने हैं क्योंकि उनका इंवेस्टमेंट अलग एरिया में फैला है, उनके पास कमाई के कई स्रोत हैं। एक आम आदमी के तौर पर मेरे पास ऐसा कोई साधन नहीं है, ऐसा पैसा नहीं है, इसलिए मैं अपनी नौकरी में फंसा हुआ हूं’।
मन्नत में चल रहा है काम
शाहरुख खान इंडस्ट्री के सबसे अमीर एक्टर माने जाते हैं। जिस बंगले मन्नत को उन्होंने कभी 18 करोड़ में खरीदा था आज वो 300 करोड़ से ज्यादा का है। फिलहाल बंगले में रेनोवेशन का काम चल रहा है। रिपोर्ट के मुतबिक महाराष्ट्र कोस्टल जोन मैनेजमेंट अथॉरिटी की परमिशन के बाद मन्नत में दो और फ्लोर जोड़े जाने की खबर है। इसे 6 मंजिला बनाए जाने पर काम चल रहा है। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि इस रेनोवेशन में 25 करोड़ से ज्यादा का खर्च आ रहा है।
हर महीने का किराया
मन्नत में चल रहे रेनोवेशन के काम की वजह से शाहरुख खान और उनका परिवार पाली हिल के एक चार फ्लोर के अपार्टमेंट में रह रहा है। इस अपार्टमेंट के लिए शाहरुख खान हर महीने 24 लाख हर महीने रेंट देते हैं। वहीं उनके स्टाफ के लिए गौरी ने अलग से अपार्टमेंट रेंट किया हुआ है जिसका किराया 1.35 लाख महीना है।
लेखक के बारे में
Usha Shrivasपरिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



