Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडshahrukh khan AI version of dhurandhar akshaye khanna fa9la dance viral video see
आपने देखा शाहरुख खान का रहमान डकैत Fa9la डांस? फैन्स ने बनाया मजेदार AI वर्जन

आपने देखा शाहरुख खान का रहमान डकैत Fa9la डांस? फैन्स ने बनाया मजेदार AI वर्जन

संक्षेप:

अक्षय खन्ना इन दिनों फिल्म धुरंधर से अपने एंट्री सॉन्ग के लिए सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। अब शाहरुख खान के फैन ने इसी गाने में उन्हें जोड़ दिया है। FA9LA गाने के वायरल डांस स्टेप को अब शाहरुख का AI वर्जन भी करते दिख रहा है।

Dec 15, 2025 02:54 pm ISTUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर इस समय की सबसे चर्चित फिल्म बनी हुई है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई करने के साथ ऑडियंस की तारीफें भी बटोर रही है। वहीं फिल्म से अक्षय खन्ना के किरदार रहमान डकैत का एंट्री सीन और बैकग्राउंड में बज रहा अरबी Fa9la गाना वायरल हो गया है। काले कुर्ते और चश्मे में अक्षय का स्वैग, स्लो मोशन वाली वो चाल अब ट्रेंड बन गया है। इस बीच एक और वीडियो सामने आया। AI के जमाने में शाहरुख के फैंस ने इस एंट्री सॉन्ग में अक्षय खन्ना की जगह शाहरुख खान के चेहरे को जोड़ दिया है।

अक्षय खन्ना वीडियो में शाहरुख खान का AI वर्जन

अक्षय खन्ना पर फिल्माया Fa9la गाना सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स इसी गाने पर रील बना रहे हैं, कई पुराने डांस वीडियो भी सामने आए हैं जिसे Fa9la डांस स्टेप बताया बताया जा रहा है। इस बीच एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखने के बाद शाहरुख खान के फैंस जरूर खुश हो जाएंगे। इस Fa9la गाने में अक्षय खन्ना की जगह शाहरुख खान नजर आ रहे हैं। काले कुर्ते, काले चश्मे में शाहरुख का स्वैग भी कम नहीं लग रहा है। सोचिया; मीडिया पर शाहरुख खान का Fa9la वर्जन भी पसंद किया जा रहा है। हालांकि, इस वीडियो पर रिएक्शन देने वाले यूजर्स ने अक्षय खन्ना को ओरिजिनल स्टार बताया है।

ये भी पढ़ें:धुरंधर के रहमान डकैत अक्षय खन्ना के नाम हैं ये 5 सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्में
ये भी पढ़ें:अक्षय खन्ना से पहले विराट कोहली और रोहित शर्मा कर चुके हैं Fa9la डांस, वायरल हुआ

फिल्म की कमाई

फिल्म धुरंधर की बात करें तो बॉक्स ऑफिस पर कमाई का तूफान आ गया है। फिल्म में अपने दूसरे वीकेंड पर धमाका कर दिया है। धुरंधर ने 9वें दिन 53 करोड़ और 10वें दिन 58 करोड़ का बिजनेस कर सिर्फ 10 दिनों में 350 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है। आने वाले दिनों में ये फिल्म जबरदस्त कमाई करने वाली है।

ये भी पढ़ें:मुश्किल से शूट हुआ धुरंधर का Fa9la सॉन्ग, शॉट के बाद अक्षय ने पहना ऑक्सीजन मास्क
ये भी पढ़ें:धुरंधर से पहले इन 5 फिल्मों में विलेन बने थे अक्षय खन्ना, हैरान हो गई थी ऑडियंस

फिल्म की कास्ट

फिल्म की कास्ट की बात करें तो लीड रोल में रणवीर सिंह हैं लेकिन अक्षय खन्ना की परफॉरमेंस की जमकर तारीफें हो रही हैं। एक्टर को रहमान डकैत के किरदार में देखा जा रहा है। संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, राकेश बेदी जैसे एक्टर्स ने शानदार काम किया है।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas
ऊषा IIMC नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई के बाद से हिंदी एंटरटेनमेंट वर्ल्ड को कवर कर रही हैं। देसी मार्टीनी के बाद अब लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। फिल्मों, वेब सीरीज- शोज़ की समझ रखती हैं। फिल्म रिव्यूज, टीवी गॉसिप्स और मजेदार-क्रिस्प राइटिंग से रीडर्स को पिछले 8 सालों से एंटरटेन करती आई हैं। सेलेब्स इंटरव्यू, एक्सक्लूसिव न्यूज़ आर्टिकल, ट्रिविया, लाइफस्टाइल, वीडियो कंटेंट, स्क्रिप्ट राइटिंग में रुचि है। मधुबाला के दौर से लेकर आलिया भट्ट की फिल्मों तक के सफ़र से अपडेटेड हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।