
शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' का पोस्टर हुआ आउट, फरवरी में होगी रिलीज, लोग बोले…
शाहिद कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘ओ रोमियो’ फरवरी में रिलीज होने वाली है। एक्टर ने आज सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर जारी किया है। साथ ही फिल्म की रिलीज डेट भी अनाउंस की है।
बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर के फैंस के लिए अच्छी खबर है। फरवरी 2026 में उनकी फिल्म आने वाली है। इस फिल्म का नाम ‘ओ रोमियो’ है। शुक्रवार के दिन शाहिद कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी इस अपकमिंग फिल्म का पोस्टर शेयर किया है। इसके साथ ही इसकी रिलीज डेट भी बताई है। आइए आपको इस फिल्म के बारे में सारी जानकारी देते हैं।
कब आ रही है ये फिल्म?
शाहिद कपूर की इस अपकमिंग फिल्म को ‘कमीने’ के डायरेक्टर विशाल भारद्वाज ने डायरेक्ट किया है। वहीं साजिद नाडियाडवाला ने इसे प्रोड्यूस किया है। शाहिद कपूर ने बताया कि उनकी ये फिल्म 13 फरवरी के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी। उन्होंने पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘रोमियो ओ रोमियो तुम कहां हो ओ रोमियो! #ORomeo की पहली झलक कल देखने मिलेगी! वहीं फिल्म सिनेमाघरों में 13 फरवरी 2026 को रिलीज होगी।’
लोगों का रिएक्शन
शाहिद कपूर की फिल्म का पोस्टर लोगों को पसंद आ रहा है। एक ने लिखा, ‘पोस्टर को धमाकेदार लग रहा है।’ दूसरे ने लिखा, ‘ट्रेलर का इंतजार है।’ तीसरे ने लिखा, ‘विशाल भारद्वाज और शाहिद कपूर साथ में, डेडली कॉम्बिनेशन है। मजा आएगा। कुछ अच्छा आने वाला है।’
फिल्म की स्टार कास्ट
शाहिद कपूर के साथ इस फिल्म में तृप्ति डिमरी, नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, तमन्ना भाटिया, विक्रांत मैसी, दिशा पटानी और फरीदा जलाल हैं।
इस फिल्म के साथ होगा क्लैश
‘ओ रोमियाे’ 13 फरवरी के दिन रिलीज होगी। वहीं शनाया कपूर और आदर्श गौरव की फिल्म ‘तू या मैं’ भी 13 फरवरी के दिन ही आएगी। मतलब ‘ओ रोमियो’ और ‘तू या मैं’ में क्लैश हाेगा। मजेदार बात ये है कि शुक्रवार के दिन ‘ओ रोमियो’ का पोस्टर जारी हुआ है और ‘तू या मैं’ का टीजर रिलीज हुआ है। यहां देखिए ‘तू या मैं’ का टीजर।

लेखक के बारे में
Vartika Tolaniलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




