शाहिद-तृप्ति से पंकज त्रिपाठी-अदिति राव तक, साल 2026 में ये नई जोड़ी करेगी धमाल
साल 2026 में कई फिल्मों में हमें नई जोड़ी दिखने वाली है। कई ऐसी फ्रेश जोड़ी दिखेंगी जिन्होंने पहले कभी साथ काम नहीं किया है। तो चलिए जानते हैं नई ऑनस्क्रीन जोड़ी के बारे में।

साल 2026 में कई फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं। इस साल ना सिर्फ फिल्म की कहानी अलग होगी बल्कि कई ऐसी नई जोड़ी हमें देखने को मिलने वाली है। कई ऐसे एक्टर्स हैं जो पहली बार साथ में किसी फिल्म में काम करेंगे और ये जोड़ी साथ में क्या कमाल करती है, यही देखते हैं। तो चलिए बताते हैं साल 2026 की नई ऑनस्क्रीन जोड़ी के बारे में।
शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी
शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी साथ में फिल्म ओ रोमियो में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के जरिए दोनों पहली बार साथ काम कर रहे हैं। फिल्म वैलेंटाइन्स डे के मौके पर यानी 13 फरवरी को रिलीज हो रही है।
मृणाल ठाकुर और अदिवि शेष
मृणाल ठाकुछ और अदिवि शेष की फिल्म डकैत रिलीज के लिए तैयार है। दोनों की साथ में पहली फिल्म है और यह मूवी 19 मार्च को रिलीज होगी। इस फिल्म की धुरंधर 2 और टॉक्सिक से बॉक्स ऑफिस पर टक्कर होगी।
आयुष्मान खुराना और सारा अली खान
आयुष्मान खुराना और सारा अली खान साथ में फिल्म पति पत्नी और वो 2 में नजर आने वाले हैं। फैंस इस जोड़ी को देखने के लिए भी एक्साइटेड है।
मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी
मृणाल ठाकुर, सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ फिल्म दो दीवाने शहर में नजर आने वाली हैं। यह मृणाल और सिद्धांत की साथ में यह पहली फिल्म होगी।
शनाया कपूर और आदर्श गौरव
शनाया कपूर और आदर्श गौरव तू या मैं फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं। शनाया और गौरव भी बॉलीवुड की नई जोड़ी है।
पंकज त्रिपाठी और अदिति राव हैदरी
पंकज त्रिपाठी और अदिति राव हैदरी की साथ में फिल्म आ रही है पारिवारिक मनुरंजन। इस फिल्म के जरिए पंकज और अदिति पहली बार साथ काम करने वाले हैं।
वरुण धवन और पूजा हेगड़े
वरुण धवन और पूजा हेगड़े साथ में है जवानी तो इश्क होना है में नजर आएंगे। इस फिल्म के जरिए दोनों पहली बार साथ काम करने वाले हैं।
लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalपरिचय
सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



