
तीन बार बनते-बनते रह गई थी ओ रोमियो, शाहिद-तृप्ति से पहले इरफान और दीपिका ने साइन की थी फिल्म
शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की ओ रोमियो का टीजर रिलीज होने के बाद से फैंस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। पर क्या आप जानते हैं कभी ये फिल्म इरफान खान और दीपिका पादुकोण के साथ बनने वाली थी।
विशाल भारद्वाज और शाहिद कपूर की दमदार जोड़ी एक बार फिर दर्शकों के मनोरंजन के लिए आ गई है। क्राइम थ्रिलर फिल्म ओ रोमियो का टीजर रिलीज हो चुका है। इस फिल्म में शाहिद कपूर के साथ नाना पाटेकर और तृप्ति डिमरी नजर आएंगी। ओ रोमियो का टीजर रिलीज होने के बाद से ही फैंस काफी उत्साहित हैं। पर क्या आप जानते हैं कि ओ रोमियो पहले किसी और नाम से बनने वाली थी। इस फिल्म के लिए दीपिका पादुकोण और इरफान खान को साइन किया गया था।
2017 में दीपिका और इरफान ने साइन की थी फिल्म
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2017 में इरफान खान और दीपिका पादुकोण को इस फिल्म के लिए साइन करा गया था। इरफान खान को शाहिद वाले रोल और दीपिका को तृप्ति वाले रोल के लिए साइन किया गया था। फिल्म को हनी त्रेहान डायरेक्ट करने वाले थे। हालांकि, सालों तक फिल्म में देरी होती रही और फिल्म का टाइटल और कास्ट बदल गई।
पहली बार इस वजह से टली फिल्म
सबसे पहले इस फिल्म का शूट साल 2018 में जनवरी के महीने में शुरू होना था और उसी साल 2 अक्टूबर को फिल्म रिलीज होनी थी, लेकिन प्लान के मुताबिक शूट नहीं शुरू हो पाया क्योंकि दीपिका पादुकोण उस वक्त संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत का शूट कर रही थीं। उस फिल्म का विरोध हो रहा था जिस वजह से पद्मावत की शूटिंग में देरी हुई और फिर ओ रोमियो का शूट नहीं शुरू हो पाया।
दूसरी बार इस वजह से नहीं बन पाई फिल्म
इसके बाद जब फिल्म का शूट शुरू होना था तब हनी त्रेहान और उनके मेंटर विशाल भारद्वाज में क्रिएटिव डिफरेंस आ गए थे। त्रेहान ने फिल्म को छोड़ दिया था और उस वजह से तब फिर एक बार फिल्म की शूटिंग नहीं शुरू हो पाई थी।
इरफान की बीमारी और फिर उनका निधन…
तीसरी बार इस फिल्म को झटका तब लगा जब पता लगा कि इरफान खान को न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर है। उस वक्त इरफान को अचानक से शूटिंग रोकनी पड़ी और उनका इलाज लंदन में चला। इरफान करीब दो साल तक लंदन में रहे और साल 2020 में इरफान वापस इंडिया आए। इसके बाद साल 2020 में इरफान खान का निधन हो गया।
ओ रोमियो से पहले क्या था फिल्म का नाम?
इस तरह लगभग तीन बार ये फिल्म बनते-बनते रह गई। इसके बाद कुछ साल पहले ये फिल्म अपने ट्रैक पर आई। क्योंकि इरफान का निधन हो गया था और दीपिका अपने बाकी प्रोजेक्ट्स में व्यस्त थीं और वो प्रेग्नेंट थीं। विशाल भारद्वाज ने फिल्म में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी को कास्ट किया। जब ये फिल्म दीपिका और इरफान के साथ बन रही थी तब इस फिल्म का नाम रानी था।

लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




