शाहिद कपूर की 5 बेस्ट फिल्मों का ओपनिंग डे कलेक्शन, कबीर सिंह ने पहले दिन छप्पर फाड़ की थी कमाई

Feb 14, 2026 04:10 pm ISTUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर अपनी फिल्म ओ रोमियो के लिए खबरों में बने हुए हैं। फिल्म का ओपनिंग डे कलेक्शन धीमा रहा। लेकिन क्या आप एक्टर के करियर की इन चार शानदार फिल्मों की पहले दिन की कमाई जानते हैं?

शाहिद कपूर की 5 बेस्ट फिल्मों का ओपनिंग डे कलेक्शन, कबीर सिंह ने पहले दिन छप्पर फाड़ की थी कमाई

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर अपनी फिल्म ओ रोमियो को लेकर खबरों में बने हुए हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धीमी कमाई के साथ रिलीज हो गई है। इस फिल्म में तृप्ति डिमरी लीड रोल में हैं। विशाल भारद्वाज के डायरेक्शन में बनी ओ रोमियो में एक्टर्स की दमदार परफॉरमेंस और कहानी को पसंद किया जा रहा है। लेकिन ओपनिंग डे की धीमी रफ्तार से कलेक्शन पर फर्क पड़ गया है। एक्शन फिल्मों के दौर में शाहिद कपूर इस फिल्म ने पहले दिन उम्मीद से कम कमाई की है। इससे पहले शाहिद कपूर की फिल्मों ने पहले दिन अच्छी शुरुआत की है। जानिए शाहिद कपूर के करियर की इन 5 फिल्मों के ओपनिंग डे की कमाई।

शाहिद कपूर के करियर की बेस्ट फिल्में
शाहिद कपूर की फिल्मोग्राफी पर नजर डालें तो एक्टर ने विवाह, जब वी मेट, पद्मावत और कबीर सिंह जैसी शानदार हिट और ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। एक्टर की सफल फिल्मों की लिस्ट में कृति सेनन के साथ उनकी फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया भी शामिल है।

o romeo

इस टेबल से समझिए शाहिद कपूर की इन फिल्मों ने पहले दिन कितने की ओपनिंग की थी।

फिल्मबजट1st डे कलेक्शनइंडिया ग्रॉस कलेक्शनवर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन
विवाह (2006) 8 करोड़0.80 लाख43.68 करोड़ 48.61 करोड़
जब वी मेट (2007) 15 करोड़1.70 करोड़41.65 करोड़48.87 करोड़
पद्मावत (2018)215 करोड़19 करोड़400 करोड़585 करोड़
कबीर सिंह (2019)55 करोड़20.21 करोड़330 करोड़377 करोड़
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया (2024)75 करोड़6.7 करोड़90.90 करोड़128 करोड़
ओ रोमियो (2026)130 करोड़8.5 करोड़--

शाहिद कपूर का शुरुआती करियर

शाहिद कपूर ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्मों में बैकग्राउंड डांसर के तौर पर की थी। उन्हें फिल्म ताल में ऐश्वर्या राय के साथ और फिल्म दिल तो पागल है में करिश्मा कपूर के साथ बतौर बैकग्राउंड डांसर के तौर पर काम किया था। बाद में फिल्म इश्क विश्क ने एक्टर के करियर को आगे बढ़ाने में मदद की।


करियर के लिए ये फिल्म बनी मील का पत्थर

इश्क विश्क बॉक्स ऑफिस पर सेमी हिट रही और फिर लगातार 5 फ्लॉप फिल्मों ने एक्टर के करियर पर बुरा असर डाला। लेकिन साल 2006 में आई विवाह ने एक्टर को नई ऊंचाई दी। फिर करीना कपूर के साथ आई फिल्म जब वी मेट के बाद उनकी गिनती बड़े एक्टर्स में की जाने लगी। शाहिद के करियर में अधिकतर फ्लॉप फिल्में ही शामिल हैं। लेकिन साल 2019 में आई फिल्म कबीर सिंह उनके करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुई। पद्मावत में भी एक्टर की परफॉरमेंस को पसंद किया गया। हालांकि उन्हें लीड के तौर पर नहीं देखा गया। फिल्म की लाइमलाइट रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का किरदार ले गया। अब ओ रोमियो से धमाका करने की उम्मीद है।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;