'आपकी बोलने की औकात होनी चाहिए तभी मुंह...', जानिए क्यों चढ़ा शाहिद कपूर का पारा
Shahid Kapoor: शाहिद कपूर ने उन चुनौतियों के बारे में खुलकर बात की जिन्हें एक स्टार को सोशल मीडिया पर रहने के दौरान फेस करना पड़ता है। शाहिद कपूर ने कहा कि सोशल मीडिया ने लोगों के हद पार करने को बहुत आसान बना दिया है।

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर ने सोशल मीडिया पर बढ़ती ट्रोलिंग को लेकर खुलकर बात की है। शाहिद कपूर ने बताया कि कैसे एक पब्लिक फिगर होने के चलते एक्टर्स की जिंदगी आसान नहीं होती है। शाहिद कपूर ने कहा- आपको संवेदनशीलता और आत्मनिरीक्षण की पतली लकीर पर चलना होता है। शाहिद कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'ओ रोमियो' को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म की IMDb पर रेटिंग 6.5 है और विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शाहिद कपूर 'उस्तरा' नाम के गैंग्सटर का किरदार निभाया है।
आसान नहीं होती है एक्टर्स की जिंदगी
सोनल कालरा के साथ 'द राइट एंगल' के तीसरे सीज़न में बातचीत के दौरान सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग के बारे में खुलकर अपनी राय रखते हुए शाहिद कपूर ने कहा, 'यह एक मुश्किल सफर है क्योंकि आपको खुलना पड़ता है, लेकिन साथ ही इस बात का भी ध्यान रखना पड़ता है कि आप अपने भीतर क्या और कितना आने देते हैं।' लगातार ऑडियंस को खुश करते रहने के फिल्म इंडस्ट्री के बिजनेस की चुनौती पर बात करते हुए शाहिद कपूर ने कहा कि आप सुबह उठकर सबसे पहले किसको खुश करना चाहते हैं, खुद को।
ऑनलाइन ट्रेंड पर खुलकर बोले शाहिद
शाहिद कपूर ने इस बात पर जोर दिया कि क्रिएटिव सैटिस्फैक्शन ऑनलाइन रिएक्शन्स से नहीं बल्कि आपके भीतर से आनी चाहिए। शाहिद कपूर ने कहा, 'आपको खुद से बार-बार पूछना होगा, क्या मैंने अच्छा वक्त बिताया? क्या इससे मुझे आगे बढ़ने में मदद मिली? क्या यह मेरी क्रिएटिव एनर्जी का सही इस्तेमाल था?' शाहिद कपूर ने साफ कहा कि सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही लोगों की राय से ज्यादा आपका खुद के बारे में किया गया आत्म-विश्लेषण मायने रखता है। सोशल मीडिया ट्रोलिंग के बारे में शाहिद कपूर ने कहा कि इसने लोगों के हद पार करने को बहुत आसान बना दिया है।
'आपकी बोलने की औकात होनी चाहिए'
शाहिद कपूर ने कहा, 'आपकी बोलने की औकात होनी चाहिए, तभी मुंह खोलना चाहिए। पहले आप देखो कि आप कितने पानी में हो, फिर बात करो।' शाहिद कपूर ने क्रिएटिव रिएक्नशन्स के महत्व को स्वीकार किया लेकिन जमीन से जुड़े रहने और पॉजिटिव रहने पर जोर दिया। बात शाहिद कपूर की फिल्म 'ओ रोमियो' की करें तो इसमें उनके अलावा तृप्ति डिमरी, तमन्ना भाटिया और अविनाश तिवारी ने अहम किरदार निभाए हैं। इसके बाद वह साल के आखिर में रिलीज होने जा रही होमी अदजानिया की फिल्म 'कॉकटेल 2' में रश्मिका मंदाना और कृति सैनन के साथ नजर आएंगे।
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


