वड़ा पाव नहीं खाया तो ट्रोल हुए शाहिद-कृति, पब्लिक बोली- खुद हेल्दी खाते हो और हमें शुगर ड्रिंक्स बेचते हो
कोल्ड ड्रिंक्स और चिप्स जैसी चीजों का विज्ञापन करने वाले एक्टर्स खुद कितना हेल्थ कॉन्शियस होते हैं, यह सभी को पता है। लेकिन जब ऐसा कुछ कैमरा पर रिकॉर्ड हो जाता है, तो लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर होता है।

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर, कृति सैनन और रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'कॉकटेल-2' के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। म्यूजिक फेस्टिवल से लेकर पब्लिक इवेंट्स तक स्टार कास्ट और मेकर्स फिल्म की रिलीज से पहले जमकर मेहनत कर रहे हैं। इसी तरह के एक इवेंट के दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिसके लिए फिल्म की स्टार कास्ट जमकर ट्रोल हो रही है। दरअसल जब तीनों एक्टर्स ऑन ग्राउंड प्रमोशन के लिए पुणे पहुंचे तो यहां उनके सामने वड़ा पाव पेश किया गया। हालांकि तीनों एक्टर्स वड़ा पाव खाने से हिचकिचा रहे थे। अब सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है कि वो अपनी सेहत को लेकर इतने सतर्क हैं, जबकि अनहेल्दी चीजों का प्रमोशन करते वक्त जरा सी भी सावधानी नहीं बरतते हैं।
वीडियो वायरल, जमकर हो रही ट्रोलिंग
वीडियो में देखा जा सकता है कि शाहिद कपूर, कृति सैनन और रश्मिका मंदाना सिर्फ वड़ा पाव खाने की एक्टिंग कर रहे हैं। बात तब खुलनी शुरू होती है जब कृति सैनन शाहिद कपूर का वड़ा पाव उठाकर देखती हैं और कन्फर्म करती हैं कि वो भी इसे खा नहीं रहे हैं बल्कि सिर्फ कैमरा को मूर्ख बना रहे हैं। तीनों पहले तो वड़ा पाव खाना ही नहीं चाह रहे थे, बाद में कैमरामैन के जोर डालने पर तीनों ने एक छोटा सा बाइट लिया। इसमें भी शाहिद कपूर ने सिर्फ खाने की एक्टिंग की, असल में वड़ा पाव खाया नहीं। देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गया और अब तीनों की इंटरनेट पर जमकर ट्रोलिंग हो रही है।
कमेंट बॉक्स में लोगों ने जमकर लताड़ा
लोग तीनों एक्टर्स को खुद हेल्थ पर इतना ध्यान देने और लोगों को अनहेल्दी खाना खाने के लिए उकसाने के लिए कॉल आउट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- देख लो इनकी हकीकत। खुद कुछ नहीं खाते, और लोगों को पता नहीं क्या-क्या बेचते रहते हैं। दूसरे ने लिखा- यह वीडियो सेव कर लो। अगली बार पब्लिक को शुगर से ओवरलोडेड ड्रिंक्स बेचने से पहले इसे देख लेना। एक फॉलोअर ने लिखा- शुगर ड्रिंक्स और अनहेल्दी खाने के उनके प्रचारों पर रोक लगानी चाहिए। एक शख्स ने कमेंट किया- इन्हें पैसा दे दो। फिर सब खा लेंगे।
थिएटर्स में कब रिलीज होगी कॉकटेल-2?
किसी ने लिखा कि यही उनका असली चेहता है तो किसी ने लिखा कि वो जरूरत से ज्यादा ढोंग कर रहे हैं। बात फिल्म की करें तो कॉकटेल-2 सिनेमाघरों में 19 जून को रिलीज होने जा रही है। फिल्म की कहानी लव रंजन ने लिखी है और इसका प्रमोशन होमी अदजानिया कर रहे हैं। दिनेश विजान प्रोडक्शन की इस फिल्म को लेकर लोग काफी एक्साइटेड हैं। ट्रेलर को भी काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था, लेकिन क्या यह फिल्म वो कमाल कर पाएगी जिसकी इससे उम्मीद की जा रही है? यह जल्द ही साफ हो जाएगा।
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


