'कॉकटेल 2' को मिला 'ए' सर्टिफिकेट, भड़के शाहिद कपूर, बोले- मैं खुद...

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

‘कॉकटेल’ का सीक्वल ‘कॉकटेल 2’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गया है। इस रोमांटिक फिल्म में शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन हैं। इसे ए सर्टिफिकेट मिला है।

Shahid Kapoor, Cocktail 2

शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'कॉकटेल 2' आज थिएटर्स में रिलीज हो गई है। होमी अदजानिया ने डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने 'ए' सर्टिफिकेट दिया। मतलब सिर्फ 18 साल और उससे बड़े लोग ही थिएटर्स में ये फिल्म देख सकते हैं। इस पर जब शाहिद कपूर से सवाल किया गया तब उन्होंने सेंसर बोर्ड के इस फैसले पर हैरानी जताई।

शाहिद कपूर का रिएक्शन

फैंस से बातचीत के दौरान शाहिद कपूर ने फिल्म की एडल्ट रेटिंग पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा, 'फिल्म में ऐसा कुछ भी नहीं है जिसकी वजह से ऑडियंस अनकम्फर्टेबल हो जाएं। इस फिल्म में तीन लोगों की और उनके रिश्तों की कहानी दिखाई गई है। ये एक ऐसी फिल्म है जिसे आप अपने परिवार और दोस्त के साथ बैठकर देख सकते हैं। मुझे उम्मीद है कि लोग इस फिल्म को देखने के बाद चेहरे पर मुस्कान लेकर सिनेमाघरों से बाहर निकलेंगे और जिंदगी को एक नए नजरिए से देखने की कोशिश करेंगे।'

करियर की पांचवीं ए रेटेड फिल्म

दिलचस्प बात ये है कि 'कॉकटेल 2' शाहिद कपूर के करियर की पांचवीं ए-रेटेड फिल्म बन गई है। इससे पहले उनकी 'कमीने', 'उड़ता पंजाब', 'कबीर सिंह' और 'ओ रोमियो' को भी 'ए' सर्टिफिकेट मिल चुका है।

सेंसर बोर्ड ने क्या बदलाव कराए?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिलचस्प बात ये है कि सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने फिल्म के किसी भी रोमांटिक या इंटिमेट सीन पर कैंची नहीं चलाई है। इसके बजाय, बोर्ड ने मेकर्स को केवल डायलॉग्स और सबटाइटल्स में कुछ बदलाव करने के निर्देश दिए है। जैसे सबटाइटल्स में आ रहे एक अपशब्द को पूरी तरह हटाना, फिल्म में जहां 'अग्नि' शब्द का इस्तेमाल हुआ था, उसे बदलकर 'दिया' करना आदि।

एक बार फिर दिखने मिलेगा लव-ट्रायंगल

साल 2012 की सुपरहिट फिल्म 'कॉकटेल' में सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डियाना पेंटी ने एक्टिंग की थी। इसका डायरेक्शन होमी अदजानिया ने किया था। वहीं इसके सीक्वल में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फ्रेश स्टारकास्ट नजर आ रही है और इसे डायरेक्ट होमी अदजानिया ने ही किया है।

'कॉकटेल 2' की कहानी

कहानी दिया और कुणाल के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनके 10 साल पुराना रिश्ता तब मोड़ लेता है जब उनकी एक पुरानी दोस्त एली की उनकी जिंदगी में वापसी होती है। लाइव हिन्दुस्तान ने इस फिल्म को 2.5 रेटिंग दी है। अब देखना ये होगा कि ये फिल्म पहले दिन कितने करोड़ कमाती है।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुड'कॉकटेल 2' को मिला 'ए' सर्टिफिकेट, भड़के शाहिद कपूर, बोले- मैं खुद...