धुरंधर 2 के साथ रिलीज किए जाएंगे इन 2 धांसू फिल्मों के टीजर? 19 मार्च को होगा बड़ा धमाका
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 के साथ इन दो धांसू फिल्मों के टीजर रिलीज किए जाने की खबर है। दोनों फिल्मों की रीच को आदित्य धर केडायरेक्शन में बनी धुरंधर 2 की रिलीज से फायदा होने की उम्मीद है। फिल्म का ट्रेलर आज दस्तक देने वाला है।

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। ऑडियंस की इसी एक्साइटमेंट के बीच मेकर्स ने ट्रेलर का एलान कर दिया है। आज सुबह 11 बजे धुरंधर 2 का ट्रेलर रिलीज हो सकता है। इसी के साथ एडवांस बुकिंग शुरू होने की भी खबर है। अब एक और ताजा रिपोर्ट सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि धुरंधर 2 की रिलीज के साथ दो बड़ी फिल्मों के टीजर भी ऑडियंस को दिखाए जा सकते हैं। इसमें शाहिद कपूर की कॉकटेल 2 और रितेश देशमुख की राजा शिवाजी शामिल है।
कॉकटेल की झलक
पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक 19 मार्च को रिलीज हो रही धुरंधर 2 के साथ शाहिद कपूर की कॉकटेल 2 और रितेश देशमुख की राजा शिवाजी का टीजर रिलीज किया जा सकता है। कॉकटेल 2 में शाहिद कपूर के साथ रश्मिका मंदाना उर कृति सेनन लीड रोल में हैं। फिल्म होमी अदजानिया ने डायरेक्ट की है। रिपोर्ट के मुताबिक ये फिल्म 11 जून को रिलीज होने वाली है। फिल्म की कहानी एक लव ट्रायंगल के इर्द गिर्द रची गई है।
राजा शिवाजी का टीजर
इसके छत्रपति शिवाजी पर बेस्ड रितेश देश्मुख की फिल्म राजा शिवाजी का टीजर रिलीज किए जाने की खबर है। इस फिल्म को खुद रितेश ने डायरेक्ट किया है। उनके अलावा इस फिल्म में जेनेलिया डिसूजा, अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, विद्या बालन, महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, भाग्यश्री, फरदीन खान जैसे एक्टर्स नजर आने वाले हैं। ये फोल्म 1 मई को रिलीज होने वाली है।
ट्रेलर का एलान
धुरंधर 2 के बारे में बात करें तो लंबे समय से फिल्म के ट्रेलर को लेकर खबरें सामने आ रही थीं। हाल में बताया गया था कि मेकर्स होली के मौके पर ऑडियंस को सरप्राइज देने जा रहे हैं। लेकिन शुक्रवार को मेकर्स ने एक पोस्ट कर ट्रेलर रिलीज करने की डिटेल शेयर कर दी। आज सुबह 11 बजे के आस पास धुरंधर 2 का ट्रेलर धमाका करने वाला है। इसके साथ ये भी कहा जा रहा है कि मेकर्स 2 हफ्ते पहले से टिकट की एडवांस बुकिंग शुरू कर सकते हैं। मतलब ट्रेलर के साथ ऑडियंस को एडवांस बुकिंग का भी सरप्राइज मिल सकता है।
धुरंधर 2 का धमाका
बता दें, धुरंधर के बॉक्स ऑफिस पर धमाके बाद ऐसा माना जा रहा है कि धुरंधर 2 कलेक्शन के नंबर हिलाने वाली है। आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म से ऑडियंस समेत क्रिटिक्स को भी उम्मीदें हैं। फिल्म में हमजा के किरदार की कहानी को दिखाया जाएगा। ईद यानी 19 मार्च को दस्तक देने वाली है।
लेखक के बारे में
Usha Shrivasपरिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


