शाहरुख खान 20 घंटे करते हैं काम, गोविंद नामदेव बोले- एक ही है बंदा जो…

Feb 23, 2026 02:31 pm ISTHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share

बॉलीवुड एक्टर गोविंद नामदेव ने शाहरुख खान के साथ काम करने के अपने अनुभव को साझा किया। उन्होंने बताया कि शाहरुख खान 20 घंटे काम करते हैं। गोविंद नामदेव ने शाहरुख की स्पाइनल कॉर्ड की समस्या के बारे में भी बात की। 

शाहरुख खान 20 घंटे करते हैं काम, गोविंद नामदेव बोले- एक ही है बंदा जो…

बॉलीवुड के कई सितारों को आपने शाहरुख खान के हार्ड वर्क के बारे में बात करते देखा होगा।अब बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार गोविंद नामदेव ने शाहरुख खान संग अपने काम करने के अनुभवों को साझा किया। उन्होंने बताया कि शाहरुख खान 20 घंटे काम करते हैं। गोविंद नामदेव ने फिर भी दिल है हिंदुस्तानी में शाहरुख खान के साथ काम किया था। इस दौरान गोविंद नामदेव ने अक्षय कुमार के बारे में भी बात की।

20 घंटे काम करते हैं शाहरुख खान

शाहरुख खान के बारे में बात करते हुए गोविंद नामदेव ने कहा कि वो दिन के 20 घंटे काम करते हैं, अक्सर तीन से चार घंटे सोते हैं। उन्होंने बताया कि शाहरुख खान फिल्म की शूटिंग के बीच अपने बाकी के कमिटमेंट्स भी पूरे करते हैं।

तीन-चार घंटे सोते हैं शाहरुख खान

गोविंद ने कहा, “एक ही है बंदा जो 24 घंटे काम करता है, सोना भी तीन-चार घंटे, उसी में दंड बैठक भी, उद्घाटन भी करना है, डायलोग भी याद करने हैं, कहीं परफॉर्म करने भी जाना है, मैं हैरान हो गया कि ये कैसा आदमी है। फिजिकल बहुत ज्यादा समस्या है, रीढ़ की हड्डी की समस्या है, बहुत समस्या है। देखकर हमें भी सिखाया।”

अक्षय कुमार के बारे में क्या बोले गोविंद

इस दौरान गोविंद नामदेव ने अक्षय कुमार के बारे में भी बात की। द लल्लनटॉप से बातचीत के दौरान गोविंद ने कहा, “अक्षय अच्छे इंसान हैं, और मुझे लगता है कि वो फिल्म इंडस्ट्री के सबसे ज्यादा अनुशासित एक्टर हैं। ” उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि अक्षय से ज्यादा अनुशासित कोई और एक्टर नहीं है।गोविंद ने बताया कि अक्षय कुमार हमेशा खुश रहते हैं। हमेशा जोक्स करते रहते हैं। बहुत से स्टार्स ऐटीट्यूड रखते हैं, लेकिन उनमें नहीं है।

किंग का फैंस को बेसब्री से इंतजार

बता दें, शाहरुख खान ने खुद एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि वो सिर्फ तीन से चार घंटे सोते हैं। शाहरुख खान के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो शाहरुख खान की किंग इस साल रिलीज होने जा रही है।फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आनेवाली हैं। फिल्म का फर्स्ट लुक रिवील कर दिया गया है। इस फिल्म में इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे नजर आनेवाले हैं। इस लिस्ट में अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी, अरशद वारसी, दीपिका पादुकोण और जयदीप अहलावत जैसे नाम शामिल हैं। किंग इस साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी। फिल्म की रिलीज डेट 24 दिसंबर तय की गई है।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।