Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडShah Rukh Khan Training Daughter Suhana Khan Upcoming King reveals Friend Farah Khan
‘किंग’ के लिए बेटी सुहाना को खुद ट्रेन कर रहे शाहरुख खान, फराह बोलीं…

‘किंग’ के लिए बेटी सुहाना को खुद ट्रेन कर रहे शाहरुख खान, फराह बोलीं…

संक्षेप:

Shah Rukh Khan's King: शाहरुख खान की किंग को लेकर फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ उनकी बेटी सुहाना भी नजर आएंगी। फिल्म के लिए शाहरुख खान बेटी सुहाना को ट्रेन कर रहे हैं। 

Dec 10, 2025 09:42 am ISTHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म किंग को लेकर काफी चर्चा में हैं। शाहरुख खान की इस फिल्म में उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आएंगी। शाहरुख खान फिल्म को बेहतरीन बनाने के लिए कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं। वो खुद सुहाना को एक्शन सीन्स के लिए ट्रेन कर रहे हैं। शाहरुख खान की इस फिल्म में कई और बड़े चेहरे नजर आनेवाले हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वायरल हो रहा फराह खान का वीडियो

दुबई में डैन्यूब के एक इवेंट में शाहरुख खान और फराह खान ने हिस्सा लिया। इसी इवेंट के दौरान फराह खान ने बताया कि किंग के लिए शाहरुख खान पर्सनली अपनी बेटी सुहाना को एक्शन सीन्स के लिए ट्रेन कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर फराह खान का ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

सुहाना के बारे में क्या बोलीं फराह खान

वीडियो में फराह खान शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की बैड्स ऑफ बॉलीवुड की तारीफ कर रही थीं। इसके बाद उन्होंने सुहाना खान के बारे में बात की और कहा कि सुहाना खान बहुत ज्यादा हार्डवर्किंग हैं। फराह खान ने कहा, “सुहाना बहुत हार्ड वर्किंग हैं। वो अब किंग में नजर आएंगी। मुझे पता है आप (शाहरुख) उन्हें एक्शन के लिए खुद ट्रेन कर रहे हैं।”

ये भी पढ़ें:रोमांस किंग शाहरुख को नहीं पसंद लव स्टोरीज, K3G में अपनी एंट्री से थे निराश

2023 में सुहाना ने किया था बॉलीवुड डेब्यू

सुहाना खान की बात करें तो उन्होंने द आर्चीज (2023) से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। हालांकि, द आर्चीज को बहुत पसंद नहीं किया था। इस फिल्म में सुहाना के साथ अगस्त्य नंदा, वेदांग रैना, मिहिर आहूजा और युवराज मेंदा जैसे कलाकार नजर आए थे। फिल्म को जोया अख्तर ने डायरेक्ट किया था। किंग सुहाना का दूसरा प्रोजेक्ट होगा।

किंग की बात करें तो इस फिल्म में रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन, अरशद वारसी, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ और दीपिका पादुकोण नजर आ सकती हैं। शाहरुख खान की फिल्म का टीजर भी रिलीज किया जा चुका है। फैंस को टीजर में शाहरुख खान का लुक काफी पसंद आया है।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey
हर्षिता पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है। इससे पहले वह आज तक में काम कर चुकी हैं। एंटरटेनमेंट के अलावा मेंटल हेल्थ की खबरों में रुचि रखती हैं। काम से इतर वह अपना अधिकांश वक्त फिल्में देखने में बिताती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।