आलिया भट्ट करेंगी 33 साल बड़े शाहरुख संग रोमांस, किंग खान ने क्या कर दिया सलमान को रिप्लेस
सलमान खान और संजय लीला भंसाली ने साथ में फिल्म हम दिल दे चुके सनम की थी। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर थी। इसके बाद लेकिन दोनों ने कभी साथ काम नहीं किया। लेकिन फिर खबर आई दोनों इंशाल्लाह फिल्म में काम करेंगे।

संजय लीला भंसाली के ड्रीम प्रोजेक्ट में से एक है इंशाल्लाह। जबसे इस फिल्म के नाम की अनाउंसमेंट हुई है तबसे सबको बस इसकी रिलीज का इंतजार था, लेकिन फिर बीच में इसको लेकर कोई अपडेट नहीं आया। इस फिल्म में आलिया भट्ट के साथ सलमान खान लीड रोल में थे। लेकिन फिर भंसाली और सलमान के बीच क्रिएटिव डिफ्रेंस की वजह से मूवी बंद हो गई। लेकिन अब खबर आ रही है कि फिल्म पर फिर काम शुरू होगा, लेकिन आलिया के साथ अब होंगे शाहरुख खान।
शाहरुख खान और आलिया का रोमांस
डेक्कन क्रॉनिकल की रिपोर्ट के मुताबिक भंसाली अब आलिया के साथ शाहरुख खान को लीड रोल में चाहते हैं। वैसे कहा जा रहा है कि शाहरुख ही वैसे भंसाली के पहले च्वाइस थे। खैर अभी इस पर भंसाली या शाहरुख की तरफ से कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है।
क्या होगी फिल्म की स्टोरी
फिल्म की स्टोरी को लेकर ऐसा कहा जा रहा है कि इसमें एक मैच्योर लव स्टोरी दिखाई जाएगी। एक यंग लड़की को एक बड़े उम्र के आदमी से प्यार हो जाता है।
सलमान और भंसाली में विवाद
इससे पहले खबर आई थी कि सलमान ने क्रिएटिव डिफ्रेंस की वजह से फिल्म छोड़ी। प्रोडक्शन डिजाइनर और सेलिब्रिटी इंटीरियर डिजाइनर रुपिन ने न्यूज 18 से बात करते हुए कहा था, फिल्म अभी नहीं आ रही है और सलमान सेट से चले गए। सलमान और भंसाली साथ में फिल्म नहीं करना चाहते थे। मैंने भंसाली के सेट को लेकर साल भर प्री प्लैनिंग की थी। हम 3 महीने यूएसए भी रहे लोकेशन के लिए।
आलिया-शाहरुख पहले कर चुके काम
वैसे बता दें कि इससे पहले शाहरुख और आलिया फिल्म लव यू जिंदगी में काम कर चुके हैं। हालांकि इसमें दोनों के बीच रोमांटिक कैमिस्ट्री नहीं थी। फिल्म में शाहरुख, आलिया के थेरेपिस्ट होते हैं और उन्हें लाइफ को पॉजिटिव तरीके से जीना सिखाते हैं।
किंग में नजर आएंगे शाहरुख
खैर शाहरुख फिलहाल किंग की शूटिंग में बिजी है। इस फिल्म को सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में शाहरुख के साथ सुहाना खान, दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन अहम किरदार में हैं।
आलिया के पास हैं 2 फिल्में रिलीज के लिए तैयार
वहीं आलिया, भंसाली की ही फिल्म लव एंड वॉर और यश राज फिल्म्स की अल्फा में नजर आएंगे। लव एंड वॉर में आलिया के साथ रणबीर कपूर और विकी कौशल हैं। वहीं अल्फा में आलिया के साथ शरवरी वाघ लीड रोल में हैं।
लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalसुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


