Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडShah Rukh Khan To Play Double Role In Main Hoon Na 2 After King
मैं हूं ना 2 के लिए शाहरुख खान ने फिर मिलाया फराह संग हाथ, डबल होगा धमाका क्योंकि…

मैं हूं ना 2 के लिए शाहरुख खान ने फिर मिलाया फराह संग हाथ, डबल होगा धमाका क्योंकि…

संक्षेप:

शाहरुख खान के फैंस के लिए गुड न्यूज है। एक्टर अब मैं हूं ना के सीक्वल मैं हूं ना 2 में काम करेंगे। लेकिन इसके अलावा फैंस के लिए एक और खुशी की बात है वो आप स्टोरी में आगे पढ़ें।

Feb 05, 2026 07:43 pm ISTSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

शाहरुख खान की फिल्म मैं हूं ना सुपरहिट थी। इस फिल्म की स्टोरी और स्टार कास्ट को दर्शकों ने काफी प्यार दिया था। फिल्म में शाहरुख, जायद खान, शाहरुख खान, अमृता राव और सुनील शेट्टी लीड रोल में थे। अब खबर आ रही है कि मैं हूं ना 2 को लेकर प्लान किया जा रहा है और उस पर डबल गुड न्यूज यह है कि इसमें शाहरुख का डबल रोल होने वाला है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

शाहरुख के डबल रोल

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक फराह खान ने शाहरुख खान के लिए एक एक्साइटिंग डबल रोल का कन्सेप्ट रखा है, जिससे सुपरस्टार एक्साइटेड हैं। इसके पीछे का आइडिया है कि इमोशव और एंटरटेनमेंट को सीक्वल में बढ़ाया जाएगा और शाहरुख 2 अपोजिट किरदार निभाएंगे।

क्या हो सकती है फिल्म की स्टोरी

सोर्स के मुताबिक फिल्म में देशभक्ति की कहानी दिखाई जाएगी जिसमें ओरिजनल कास्ट ही वापस आएगी। इसमें दिखाया जाएगा कि भारत के लिए एक नई धमकी आएगी और इसमें एक्शन और कॉमेडी दिखाई जाएगी। दिलचस्प बात यह है कि कोर स्टोरी आइडिया शाहरुख की तरफ से ही आया है।

रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया कि शाहरुख, फराह खान से मैं हूं ना 2 की पूरी स्टोरी, किंग की रिलीज के बाद सुनेंगे। इसके बाद शाहरुख फाइनल कॉल लेंगे।

लोगों के रिएक्शन

इस खबर पर लोगों के काफी अच्छे रिएक्शन आ रहे हैं। एक ने लिखा कि अगर ऐसा कुछ हो रहा है तो मैं काफी खुश हूं शाहरुख सर को वापस उस किरदार में देखने के लिए। वहीं एक ने लिखा कि किंग के बाद शाहरुख की अगली फिल्म फराह के साथ वो भी मैं हूं ना 2 मजेदार होगा।

किंग में आएंगे नजर

बता दें कि शाहरुख फिल्म किंग में बिजी हैं। यह फिल्म इसी साल दिसंबर में रिलीज होगी। फिल्म में शाहरुख के साथ बेटी सुहाना खान, दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन और अनिल कपूर भी हैं।

शाहरुख-सुहाना की पहली फिल्म साथ में

शाहरुख और सुहाना की साथ में यह पहली फिल्म होने वाली है। फैंस दोनों पापा-बेटी को साथ में देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। वहीं दीपिका के साथ शाहरुख की जोड़ी को देखने के लिए भी फैंस बेताब हैं।

ये भी पढ़ें:शाहरुख खान की किंग कब देगी दस्तक? धमाकेदार वीडियो के साथ हुआ रिलीज डेट का ऐलान

दीपिका-शाहरुख की फिल्में

दीपिका ने अपने करियर की शुरुआत शाहरुख की फिल्म ओम शांति ओम से ही की थी। इसके बाद दोनों ने हैप्पी न्यू ईयर, चेन्नई एक्सप्रेस, जवान और पठान में काम किया था। दोनों की साथ में सभी फिल्में हिट रही हैं तो देखते हैं किंग क्या कमाल करती है।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

परिचय


सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।