Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडShah Rukh Khan These 7 Movies To Re Release In Theaters
शाहरुख खान का बड़े पर्दे पर फिर दिखेगा पुराना रोमांस, दोबारा रिलीज हो रही उनकी 7 फिल्में

शाहरुख खान का बड़े पर्दे पर फिर दिखेगा पुराना रोमांस, दोबारा रिलीज हो रही उनकी 7 फिल्में

संक्षेप:

शाहरुख खान की कई फिल्में जो पहले थिएटर्स पर धमाका कर चुकी हैं वो अब दोबारा बड़े पर्दे पर अपना जादू बिखेरने आ रही है। उनकी 7 फिल्में दोबारा रिलीज हो रही हैं।

Fri, 24 Oct 2025 11:09 PMSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

शाहरुख खान की फिल्मों का जादू फैंस में हमेशा छाया रहता है। उनकी कुछ फिल्में तो ब्लॉकबस्टर रही हैं और अब वह फिल्म किंग लेकर आ रहे हैं। हालांकि उसकी रिलीज में अभी समय है। लेकिन उससे पहले शाहरुख ने फैंस को एक खुशखबरी दी है। दरअसल,शुक्रवार को शाहरुख ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें उनकी 7 फिल्मों को री रिलीज करने की अनाउंसमेंट की गई। शाहरुख ने लिखा, मेरी कुछ पुरानी फिल्में दोबारा थिएटर्स पर आ रही है। उन फिल्मों का आदमी बदला नहीं है ज्यादा बस थोड़े बाल और अब थोड़ा ज्यादा हैंडसम है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कौनसी फिल्म हो रही हैं दोबारा रिलीज

तो जो फिल्में रिलीज हो रही हैं उसमें से एक है चेन्नई एक्सप्रेस जिसमें शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण लीड रोल में थे। इसके अलावा उनकी फिल्म देवदास भी री रिलीज हो रही है। देवदास में शाहरुख, माधुरी दीक्षित और ऐश्वर्या राय बच्चन लीड रोल में थे। दिल से फिल्म भी दोबारा रिलीज हो रही है। दिल से फिल्म में शाहरुख के साथ प्रीति जिंटा लीड रोल में थी।

सूचित्रा कृष्णमूर्ति के साथ शाहरुख खान की फिल्म कभी हां कभी ना भी दोबारा रिलीज होगी। शाहरुख की सुपरहिट फिल्म में से एक ओम शांति ओम भी री रिलीज होगी। इस फिल्म में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण लीड रोल में थे। मैं हूं ना फिल्म जिसमें शाहरुख के साथ सुष्मिता सेन और जायद खान लीड रोल में थे। पिछले साल रिलीज हुई शाहरुख की फिल्म जवान भी दोबारा बड़े पर्दे पर धमाल मचाएगी।

किंग भी होगी रिलीज

वैसे बता दें कि शाहरुख अब फिल्म किंग में भी नजर आएंगे जिसमें वह सुहाना खान, दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, अनिल कपूर भी होंगे। इस फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। दीपिका और शाहरुख लंबे समय बाद साथ में बड़े पर्दे पर दिखेंगे। वहीं शाहरुख और सुहाना की भी साथ में पहली फिल्म है।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal
सुष्मिता सेमवाल उत्तराखंड से हैं, लेकिन बचपन दिल्ली-एनसीआर में बीता और यहीं से पढ़ाई की। अब फिलहाल चंडीगढ़ में रहती हैं। सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। अभी सुष्मिता मनोरंजन सेक्शन में काम कर रही हैं। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। सुष्मिता को फिल्में देखना, म्यूजिक सुनना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।