Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडShah Rukh Khan Superhit Main Hoon Na Amrita Rao was cast just 2 weeks before shooting gauri khan recommendation
मैं हूं ना शूट से 2 हफ्ते पहले हुई थी अमृता की कास्टिंग, फराह बोलीं- श्रीदेवी की याद आ गई थी

मैं हूं ना शूट से 2 हफ्ते पहले हुई थी अमृता की कास्टिंग, फराह बोलीं- श्रीदेवी की याद आ गई थी

संक्षेप:

शाहरुख खान की फिल्म मैं हूं ना में अमृता राव की कास्टिंग शूट से दो हफ्ते पहले हुई थी। अमृता से पहले फिल्म में आयशा टाकिया को कास्ट किया गया था। हालांकि, उन्होंने शूटिंग से दो हफ्ते पहले ये बताया था कि वो शूट पर नहीं आ पाएंगी।

Nov 08, 2025 08:02 am ISTHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

शाहरुख खान की साल 2004 में आई फिल्म मैं हूं ना उस साल की सुपरहिट फिल्मों में से एक थी। शाहरुख खान की इस फिल्म में अमृता राव, जायेद खान, सुष्मिता सेन और सुनील शेट्टी जैसे कलाकार नजर आए थे। इस फिल्म में अमृता राव के रोल के लिए पहले किसी और एक्ट्रेस को कास्ट किया था। हालांकि, शूट से दो हफ्ते पहले उस एक्ट्रेस ने कहा कि वो शूट पर नहीं आ पाएंगी जिसके बाद गौरी खान के कहने पर फराह खान ने अमृता का ऑडिशन लिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अमृता राव के घर पहुंचीं फराह खान

अपने लेटेस्ट कुकिंग व्लॉग में फराह खान अमृता राव के यहां पहुंचीं। इसी दौरानव उन्होंने अमृता राव की कास्टिंग का किस्सा याद किया। फराह ने बताया, “शूट शेड्यूल फिक्स था, डार्जलिंग में जगहें बुक थीं- लेकिन मेरे पास हिरोइन नहीं थी। हमने पहले आयशा टाकिया को कास्ट किया था, लेकिन वो इम्तियाज अली की सोचा न था का शूट करने चली गई थीं। उन्होंने कहा था कि वो चार दिन के लिए जाएंगी, लेकिन वो दो महीने तक वापस नहीं आईं।”

इम्तियाज की फिल्म शूट कर रही थीं आयशा

फराह खान ने कहा कि वो परेशान होकर आयशा को कॉल करने लगी थीं। उन्होंने आयशा से कहा कि उन्होंने अभी तक ड्रेस ट्रायल तक नहीं किए हैं, रिहर्सल्स नहीं की हैं, शूट कैसे होगा। तब आयशा ने उन्हें बताया कि वो शूट पर नहीं आ पाएंगी क्योंकि इम्तियाज की फिल्म का शूट खत्म नहीं हुआ था। फराह ने कहा कि वो टूट गई थीं, वो उनकी पहली फिल्म थी और मेरी हिरोइन गायब हो गई थी।

गौरी खान के कहने पर लिया अमृता का ऑडिशन

फराह खान ने बताया कि इसके बाद गौरी खान ने उन्हें अमृता को कास्ट करने को सुझाव दिया। उन्होंने फराह से कहा कि आप इस लड़की (अमृता) का ऑडिशन क्यों नहीं लेतीं, इसने एक ब्रू का ऐड किया है। फराह ने बताया कि अमृता उनसे मिलने के लिए कुर्ती और जीन्स में आई थीं। उन्हें नहीं लगा था कि अमृता उनके किरदार में फिट बैठेंगी।

गौरी के कहने पर फराह खान ने अमृता का ऑडिशन लिया। उन्होंने अमृता से वो इमोशनल सीन करवाया जहां वो शाहरुख खान के किरदार से अपने मन की बात करती हैं। फराह खान ने जैसे ही अमृता का ऑडिशन देखा वो हैरान रह गईं। ऑडिशन में वो बिल्कुल अलग लग रही थीं। फराह खान ने कहा कि वो ऑडिशन देखकर उन्हें श्रीदेवी की याद आ गई थी।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey
हर्षिता पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है। इससे पहले वह आज तक में काम कर चुकी हैं। एंटरटेनमेंट के अलावा मेंटल हेल्थ की खबरों में रुचि रखती हैं। काम से इतर वह अपना अधिकांश वक्त फिल्में देखने में बिताती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।