पिता शाहरुख खान को बड़े पर्दे के लिए डायरेक्ट करेंगे आर्यन खान, करना होगा कितना इंतजार?
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का पहला प्रोजेक्ट बैड्स ऑफ बॉलीवुड दर्शकों को खूब पसंद आया था। अब आर्यन खान के थिएटर रिलीज की बातें चल रही हैं। आर्यन खान जल्द ही अपने थिएटर रिलीज पर काम करेंगे।

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की नेटफ्लिक्स सीरीज बैड्स ऑफ बॉलीवुड दर्शकों को खूब पसंद आई थी। इस सीरीज को देखने के बाद हर कोई आर्यन खान की तारीफ कर रहा था। अब फैंस को आर्यन खान के अगले प्रोजेक्ट का इंतजार है। आर्यन खान का अगला प्रोजेक्ट ओटीटी रिलीज नहीं बल्कि थिएटर रिलीज होगा। हालांकि, आर्यन खान अपने पहले थिएटर रिलीज प्रोजेक्ट में पिता शाहरुख खान के साथ काम नहीं करेंगे।
2026 में आर्यन के दूसरे प्रोजेक्ट की शुरू होगी शूटिंग
आर्यन खान एक पूरा एंटरटेनिंग प्रोजेक्ट बनाना चाहते हैं। उनके इस प्रोजेक्ट की शूटिंग अगले साल यानी 2026 में शुरू हो सकती है। हालांकि, प्रोजेक्ट की कास्ट और डिटेल्स के बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, ये कहा जा रहा है कि शाहरुख खान आर्यन खान के पहले थिएटर रिलीज प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं होंगे।
शाहरुख दूसरे प्रोजेक्ट का नहीं होंगे हिस्सा
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, आर्यन अपने पिता को डायरेक्ट करने से पहले एक सफल थिएटर रिलीज बनाना चाहते हैं। आर्यन चाहते हैं कि उनके काम के आधार पर उन्हें अपने पिता को डायरेक्ट करने का मौका मिला। अगर सब ठीक रहता है तो आर्यन खान अपने थर्ड प्रोजेक्ट में पिता शाहरुख खान को डायरेक्ट करेंगे।
2027 में शाहरुख के साथ काम करेंगे आर्यन
शाहरुख खान और आर्यन खान ने फिल्म का कोर आइडिया लॉक कर लिया है, लेकिन दोनों साथ में फिल्म पर काम साल 2027 में करेंगे। अभी आर्यन खान अपने दूसरे प्रोजेक्ट की स्क्रिप्ट पूरी करने पर फोकस कर रहे हैं। जल्द ही इस प्रोजेक्ट के लिए कास्टिंग शुरू होगी।
लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


