बर्थडे पार्टी मनाकर लौटे आर्यन खान को फैंस ने घेरा, नहीं दिया निकलने का रास्ता, Video वायरल

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

आर्यन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पर कमेंट कर यूजर्स उनकी जमकर तारीफ करते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आते ही लोगों ने वहां मौजूद लोगों के व्यवहार पर नाराजगी जताई और सभी से मशहूर हस्तियों की प्राइवेसी का सम्मान करने को कहा।

बर्थडे पार्टी मनाकर लौटे आर्यन खान को फैंस ने घेरा, नहीं दिया निकलने का रास्ता, Video वायरल

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान बीते रोज यानी गुरुवार शाम मुंबई में एक्टर-डांसर राघव जुयाल के जन्मदिन की पार्टी में शामिल हुए। ऐसे में राघव की पार्टी से निकलने के बाद आर्यन खान को फैंस और पैपराजी ने घेर लिया। पैपराजी उन्हें कैमरे में कैद करने की होड में थे तो वहीं आर्यन को देखकर फैंस एक ओवर एक्साइटेड। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसे देखकर फैंस परेशान हो गए हैं। एक फैन ने ऐसी हरकत की, जिससे आर्यन भी शॉक्ड हो गए।

फैंस की भीड़ में फंसे आर्यन

दरअसल, वायरल हो रहे वीडियो क्लिप में आर्यन खान अपनी कार की ओर जाते हुए दिख रहे हैं, जबकि उन्हें देखने के लिए बेताब लोगों की भारी भीड़ ने उन्हें घेर रखा है। आर्यन इस दौरान बॉडीगार्ड से घिरे हुए थे। इसके बावजूद आर्यन फैंस और फोटोग्राफरों की भीड़ के बीच संघर्ष करते दिखाई दिए। ऐसे में उनके बॉडीगार्ड्स फैंस की भीड़ के बीच उन्हें बचाते हुए गाड़ी तक ले जाते नजर आ रहे हैं।

गिरे हुए फैंस को उठाने के लिए लपके आर्यन

वीडियो आप देख सकते हैं कि आर्यन को देखकर एक फैन इतना ओवर एक्साइटेड हो गया कि वो उनके सामने ही गिर गया। बता दें कि एक फैन ने आर्यन के करीब जाने की कोशिश में अपना संतुलन खोकर गिरता हुआ भी दिखा। अच्छी बात यह रही कि किसी को चोट नहीं आई और आर्यन सुरक्षित रूप से वहां से निकल पाए। ऐसे में आर्यन उसे उठाने के लिए आगे बढ़े। आर्यन जिस तरह उसे उठाने तुरंत लपके ये काबिल-ए-तारीफ है। लोगों ने आर्यन के इस एक्शन की जमकर तारीफ की है।

फैंस ने किए ऐसे कमेंट्स

आर्यन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पर कमेंट कर यूजर्स उनकी जमकर तारीफ करते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आते ही लोगों ने वहां मौजूद लोगों के व्यवहार पर नाराजगी जताई और सभी से मशहूर हस्तियों की प्राइवेसी का सम्मान करने को कहा। एक यूजर ने पूछा, "लोग इतने पागल क्यों हैं?" एक और यूजर ने कहा, "लोग कितने बदतमीज हैं। धक्का-मुक्की कर रहे हैं।" एक ने लिखा, “संस्कारी है शाहरुख का लाडला”। ऐसे कई और कमेंट्स इस वीडियो पर आ रहे हैं।

आर्यन खान का डायरेक्शन में डेब्यू

आर्यन खान ने 2025 में नेटफ्लिक्स शो 'बैस्टर्ड्स ऑफ बॉलीवुड' (Ba***ds Of Bollywood) से डायरेक्टर के तौर पर डेब्यू किया। इस शो में बॉबी देओल, लक्ष्य, सहर बंबा, मनोज पाहवा, मोना सिंह, मनीष चौधरी, राघव जुयाल, अन्या सिंह, मनोज पाहवा और विजयंत कोहली के साथ रजत बेदी और गौतमी कपूर भी हैं। यह सीरीज आसमान सिंह (लक्ष्य) की कहानी है, जो बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने के लिए बेताब एक महत्वाकांक्षी आउटसाइडर है। इस सफर में उसे इंडस्ट्री के उथल-पुथल भरे, ग्लैमरस और गलाकाट कॉम्पिटिशन वाले माहौल का पता चलता है।

खबरों के मुताबिक, आर्यन जल्द ही अपने इस शो के दूसरे सीजन पर काम शुरू करेंगे और इसे 2027 की पहली तिमाही में रिलीज़ किए जाने की संभावना है। हालांकि, अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।