Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडShah Rukh Khan Says Salman Khan Aamir Families Are His Own
शाहरुख खान ने आमिर और सलमान के परिवार को बताया अपना, कहा- यही वजह है कि मैं...

शाहरुख खान ने आमिर और सलमान के परिवार को बताया अपना, कहा- यही वजह है कि मैं...

संक्षेप:

शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान तीनों के बीच अच्छा बॉन्ड है। तीनों अब हाल ही में साथ में एक इवेंट में नजर आए और इस दौरान शाहरुख ने बताया कि सलमान और आमिर का परिवार उनका अपना है।

Oct 17, 2025 09:44 pm ISTSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान को फिल्म में साथ देखना फैंस का सपना होता है। अब तीनों साथ आए हैं, लेकिन रियाद, साउदी अरेबिया में। इस दौरान तीनों ने साथ में खूब बातें की। इसी दौरान सलमान बोलते हैं कि वह और आमिर खान फिल्म इंडस्ट्री से हैं। लेकिन शाहरुख ने आउटसाइडर होने के बाद भी सुपरस्टारडम अचीव किया है। लेकिन जानें इस पर शाहरुख ने क्या कहा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

क्या बोले शाहरुख खान

सलमान ने कहा, आमिर फिल्म बैकग्राउंड से आए हैं, मैं भी। लेकिन यह आदमी(शाहरुख खान) नहीं। इस पर शाहरुख तुरंत बोलते हैं, क्या मैं सलमान को बीच में टोक सकता हूं? मैं भी फिल्म फैमिली से हूं। सलमान का परिवार भी मेरा है। आमिर खान का परिवार भी मेरा परिवार है। यही वजह है कि मैं स्टार हूं। शाहरुख की बात सुनकर सब उनकी तारीफ करते हैं।

सलमान-शाहरुख की मस्ती

जब उनसे बोला गया कि तीनों के रिश्ते को देखकर अच्छा लगता है तो सलमान मस्ती करते हुए कहते हैं कि ये सब सिर्फ स्टेज में। शाहरुख भी फिर बोलते हैं कि आपको हमें बैकस्टेज देखना चाहिए। हम क्या करते हैं, इसके बाद।

शाहरुख ने आगे यह भी कहा, अगर 3 खान एक प्रोजेक्ट में होंगे तो ये अपने में सपना की तरह होगा। उन्होंने यह भी कहा कि वह सलमान और आमिर खान के काम को देखते हैं क्योंकि उन्होंने काफी अच्छा काम किया है और कई उतार-चढ़ाव देखे हैं।

बता दें कि सलमान, शाहरुख और आमिर ने एक-दूसरे के साथ काम किया है, लेकिन तीनों कभी किसी फिल्म में साथ नजर नहीं आए।

अपकमिंग फिल्म

वहीं इनकी अपकमिंग फिल्म की बात करें तो सलमान अब बैटल ऑफ गलवान में नजर आने वाले हैं, शाहरुख खान वहीं किंग में नजर आएंगे। आमिर ने अभी बतौर एक्टर अपनी फिल्म की कोई अनाउंसमेंट नहीं की है।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal
सुष्मिता सेमवाल उत्तराखंड से हैं, लेकिन बचपन दिल्ली-एनसीआर में बीता और यहीं से पढ़ाई की। अब फिलहाल चंडीगढ़ में रहती हैं। सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। अभी सुष्मिता मनोरंजन सेक्शन में काम कर रही हैं। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। सुष्मिता को फिल्में देखना, म्यूजिक सुनना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।