
'किंग' में कैसा होगा शाहरुख का किरदार? किंग खान ने बर्थडे सेलिब्रेशन में बताया, विलेन नहीं होगा लेकिन...
कमबैक के बाद बैक टू बैक तीन ब्लॉकबस्टर हिट देने के बाद शाहरुख खान अब किंग में नजर आएंगे। लेकिन फिल्म में उनका किरदार कैसा होगा? शाहरुख खान ने खुद बताया।
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की अगली फिल्म 'किंग' के लिए फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शाहरुख खान ने अपने जन्मदिन पर फैंस को 2 बड़े तोहफे दिए। फिल्म 'किंग' का टीजर और फर्स्ट लुक जारी किया और शाम को शाहरुख ने मुंबई में फैंस के साथ अपना बर्थडे मनाया। इस मजेदार इवेंट में शाहरुख ने 'जवान' के नेशनल अवॉर्ड जीतने के बारे में बात की और 'किंग' में अपने किरदार के बारे में भी बताया।
फिल्म में ऐसा होगा शाहरुख का रोल
शाहरुख खान ने बताया, "मुझे ना लगता है कि अगर फिल्म के अंदर कुछ दिलचस्प अगर हम नहीं करेंगे, तो वही शॉट्स के अंदर हीरो आएगा, दो गाने गाएगा, दो फाइट करेगा, चला जाएगा। तो किंग का जो किरदार है, बहुत ही दिलचस्प है। सिद्धार्थ और सुजॉय ने बहुत प्रेम से लिखा है, और उसमें बहुत सारी बुराइयां हैं। खूनी है, लोगों को मार देता है और पूछता भी नहीं, 'कितने थे कभी पूछा है।' मुझे लगता है स्टोरीटेलिंग के लिए, और इसलिए नहीं कि यंग्सटर्स अब फिल्में देखते हैं।"
शाहरुख करना चाहते हैं अलग रोल
मुझे लगता है कि बहुत जरूरी है कि मेरे जैसे हीरो लोग जो हैं, वो अलग-अलग रोल प्ले करें। कुछ इंस्पायरिंग हो, कुछ एस्पायरिंग हो, कुछ कॉमिक हो, कुछ रोमांटिक हो। तो अब मैं कोशिश यही कर रहा हूं यार, अब मैं, एक दो साल में ही फिल्म होती है एक अच्छी बड़ी वाली, क्योंकि मैं भी जानता हूं कि फिल्में बनाना अभी थोड़ा और मुश्किल हो गया है। तो हमें बहुत ध्यान से बनाना चाहिए, कि आपको निराश ना करूं।"
निगेटिन नहीं होगा रोल, लेकिन...
शाहरुख खान ने आगे बताया, "तो ऐसा नहीं कहूंगा कि विलेन का रोल है या नहीं... हां, यह बहुत ही डार्क किरदार है। एक बहुत ग्रे कैरेक्टर। और मुझे लगता है बहुत दिलचस्प होगा। बहुत बेरहमत है। तो यह जितनी भी लाइनें हैं इसके अंदर, तो मुझे लगता है कि कहीं ना कहीं कम या ज्यादा उस किरदार को दर्शाता है। तो हां, मुझे लगता है कि आप लोगों को बहुत पसंद आएगा। इसका मतलब ये नहीं है कि जो करता है वो आप भी करो।" शाहरुख खान ने बताया कि ऐसा नहीं है कि वो ही विलेन भी प्ले कर रहे हैं या दोनों प्ले कर रहे हैं। बंदा अच्छा है, बस दिलचस्प है।

लेखक के बारे में
Puneet Parasharलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




