समीर वानखेड़े पर रेड चिलीज का पलटवार, बोले- आर्यन का शो क्रूज स्टोरी पर नहीं

Nov 27, 2025 11:00 am ISTSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share

बुधवार को रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने दिल्ली हाई कोर्ट में समीर वानखेड़े की उस याचिका का विरोध किया जिसमें बैड्स ऑफ बॉलीवुड पर अंतरिम रोक लगाने की मांग की गई थी।

समीर वानखेड़े पर रेड चिलीज का पलटवार, बोले- आर्यन का शो क्रूज स्टोरी पर नहीं

शाहरुख खान के रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने अपनी वेब सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड को लेकर आईआरएस अधिकारी समीर वानखेड़े द्वारा दायर मानहानि के मामले में अपना बचाव किया है। इस सीरीज को आर्यन खान ने डायरेक्ट किया है। प्रोडक्शन हाउस के वकील ने तर्क दिया कि हालांकि यह शो कुछ अधिकारियों से प्रेरणा लेता है, लेकिन यह कॉर्डेलिया क्रूज मामले के बारे में नहीं दिखाता है।

बुधवार को रेड चिलीज ने दिल्ली हाईकोर्ट में आईआरएस अधिकारी समीर वानखेड़े की उस याचिका का विरोध किया, जिसमें उन्होंने सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड पर अंतरिम रोक लगाने की मांग की थी।

क्या दिया स्टेटमेंट

सुनवाई के दौरान सीनियर वकील नीरज किशन कौल जो रेड चिलीज को रिप्रजेंट कर रहे हैं उन्होंने जस्टिस पुरुषेन्द्र कुमार कौरव से कहा कि व्यंग्य और कल्पना एक साथ रह सकते हैं।

कौल ने कहा, ‘क्या व्यंग्य और कल्पना साथ रह सकते हैं? ऐसा कोई लॉ नहीं जो कहता है कि ऐसा नहीं हो सकता। मैं शायद किसी रियल इंसान और कहानियों से प्रेरित हो सकता हूं, फिर भी इसमें डिस्क्लेमर हो सकता है, दो लोगों के एक साथ रहने में कोई समस्या नहीं है। यह एक बॉलीवुड पार्टी की सक्सेस स्टोरी है। यह सीरीज अलग-अलग दिक्कतों पर है। हमने कॉर्डेलिया क्रूज पर डॉक्यूमेंट्री नहीं बनाई है।’

वानखेड़े को इंटरव्यू देने का शौक

वानखेड़े पर हमला बोलते हुए कौल ने दावा किया कि वानखेड़े मीडिया को इंटरव्यू देने के शौकीन हैं और नेटफ्लिक्स सीरीज के लॉन्च के बाद उन्होंने मुद्दों पर खुलकर बात की।

कौल ने अपने क्लोजिंग स्टेटमेंट में कहा, ‘अगर मैं आपका चित्रण गलत तरीके से भी करूं तो भी यह मामला नहीं बनता। इस शो का हर सीन बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया है। मैं उनका या उनके प्रतीक का मज़ाक नहीं उड़ा रहा हूं। मैं उन अधिकारियों की बात कर रहा हूं जिनके विचार बहुत ऊंचे हैं।’

अब कोर्ट इस मामले में न्यायालय गुरुवार को नेटफ्लिक्स की ओर से दलीलें सुनेगा।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।