
शाहरुख खान के हाथ लगा ये बड़ा खिताब, 2025 की मोस्ट स्टाइलिश सितारों की लिस्ट में हासिल किया ये नंबर
शाहरुख ने खान कई बार साबित किया कि वो असल में बॉलीवुड के बादशाह हैं। ऐसे में अब एक्टर ने अपना नाम पहले ही दर्ज करवा चुके हैं। शाहरुख का नाम अब दुनिया के सबसे स्टाइलिश 67 हस्तियों में शामिल किया गया है।
बॉलीवुड किंग शाहरुख खान पूरी दुनिया में अपनी पहचान बना चुके हैं। शाहरुख की फैन फॉलोइंग देश ही नहीं विदेशों में भी काफी जबरदस्त है। शाहरुख ने कई बार साबित किया कि वो असल में बॉलीवुड के बादशाह हैं। ऐसे में अब एक्टर ने अपना नाम पहले ही दर्ज करवा चुके हैं। शाहरुख का नाम अब दुनिया के सबसे स्टाइलिश 67 हस्तियों में शामिल किया गया है।
दुनिया के सबसे स्टाइलिश हस्तियों में शाहरुख का नाम
दरअसल, न्यूयॉर्क टाइम्स ने इस साल के सर्वाधिक स्टाइलिश हस्तियों की सूची जारी की है। इस सूची में शाहरुख का नाम भी शामिल है। शाहरुख के साथ लिस्ट में सबरीना कारपेंटर, डोची, वाल्टन गोगिंस, जेनिफर लॉरेंस, शाई गॉर्जियस-अलेक्जेंडर, कोल एस्कोला और नोआ वाइल जैसे नाम शामिल हैं। मेट गाला की मौजूदगी का जादू यह सूची दुनिया के उन लोगों को सम्मानित करती है जिन्होंने फैशन, उपस्थिति और व्यक्तिगत स्टाइल के जरिए एक अनोखी पहचान बनाई है। 60 वर्षीय अभिनेता को विशेष रूप से इस साल उनके मेट गाला 2024 में किए गए पदार्पण और शैली के लिए सराहा गया। पहली बार इस प्रतिष्ठित फैशन समारोह में शिरकत करते हुए शाहरुख ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया था।
अपकमिंग मूवीज
शाहरुख खान के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वह जल्द ही 'किंग' में दिखाई देंगी। खास बाते ये है कि 'किंग' में शाहरुख अपनी बेटी सुहाना खान के साथ पहली बार पर्दे पर नजर आने वाले हैं। मूवी में शाहरुख और सुहाना के अलावा मुख्य भूमिका में दीपिका पादुकोण भी है। पठान के बाद दूसरी बार सिद्धार्थ आनंद शाह रुख खान संग स्क्रीन पर मैजिक करते हुए दिखाई देंगे।

लेखक के बारे में
Priti Kushwahaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




