शाहरुख खान की 'बाजीगर' का ये 'डेथ सीन' था इस हॉलीवुड फिल्म से कॉपी, देख कांप जाएगी रूह
शाहरुख खान ने अपने करियर में खूब रोमांटिक फिल्में दी हैं, लेकिन आज आपको उनकी एक ऐसी फिल्म के बारे में बताते हैं जिसमें उन्होंने विलेन का किरदार निभाया था।

शाहरुख खान ने अपने करियर में कई हिट और सक्सेसफुल फिल्में दी हैं। अब हम आपको उनकी एक ऐसी फिल्म के बारे में बताते हैं जिसमें वह विलेन थे और तब भी वो ब्लॉकबस्टर थी। जिस फिल्म की हम बात कर रहे हैं वो है बाजीगर। अब आप सोच रहे होंगे कि कौनसा सीन है वो।
कौनसा सीन है कॉपी
फिल्म का जो सबसे अहम सीन है यानी जब शाहरुख का किरदार, शिल्पा शेट्टी के किरदार को छत से नीचे गिरा देता है। यह सीन हॉलीवुड फिल्म अ किस बिफोर डाइंग से इसंपायर्ड है। यह हॉलीवुड फिस्म 1991 में रिलीज हुई थी और बाजीगर 1993 में रिलीज हुई थी।
क्या थी बाजीगर फिल्म की स्टोरी
फिल्म की कहानी की बात करें तो इसमें दिखाया गया है कि 2 बहने हैं। दोनों बहनों से एक ही लड़का प्यार करता है। हालांकि उसके पीछे एक अहम मकसद था और वो था अपने पिता की मौत की बर्बादी का बदला लेना।
बता दें कि बाजीगर के डायरेक्टर 1 नहीं बल्कि 2 थे। इस फइल्म को अली अब्बास बर्मावाला और मस्तान बर्मावाला ने डायरेक्ट किया था।
शाहरुख नहीं थे पहली च्वाइस
बाजीगर के डायरेक्टर ने बताया था कि शाहरुख, इस फिल्म के पहले च्वाइस नहीं थे। उनकी बजाय वे अनिल कपूर को लेना चाहते थे। उन्होंने कहा था, ‘हमने अनिल कपूर को कॉन्टैक्ट किया था, लेकिन उन्होंने कहा कि ये सब्जेक्ट रिस्की है और मैं इसे नहीं करूंगा। इसके बाद हमने सलमान सर को कॉन्टैक्ट किया, लेकिन वह राजश्री की फिल्म कर रहे थे। सलीम साहब ने कहा कि सलमान के लिए अभी ऐसी फिल्में करना जल्दबाजी होगी। हमने फिर लास्ट में शाहरुख से बात की।’
शाहरुख को पसंद आई थी स्टोरी
उन्होंने आगे कहा था, 'शाहरुख ग्राउंड में बैठे थे जब मैं उन्हें स्टोरी सुना रहा था और हम कोच पर। नरेशन फिनिश होने के बाद वह उठे और हमें गले लगाया और कहा क्या कहानी है, मैं करता हूं।'
बता दें कि शाहरुख लास्ट फिल्म डंकी में नजर आए थे जो साल 2023 में रिलीज हुई थी। उसी साल उनकी 2 ब्लॉकबस्टर फिल्म जवान और पठान भी रिलीज हुई थी।
अब शाहरुख फिल्म किंग में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख की बेटी सुहाना खान, दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन अहम किरदार में हैं। वहीं फिल्म को सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट कर रहे हैं।
इस फिल्म के जरिए दीपिका और शाहरुख छठी बार साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले दोनों साथ में ओम शांति ओम, हैप्पी न्यू ईयर, चेन्नई एक्सप्रेस, जवान और पठान में काम कर चुके हैं।
लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalसुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


