'एक्ट्रेसेस को भी कर दिया फेल…', दिवाली पार्टी में शाहरुख खान की मैनेजर पूजा के लुक के आगे फीकी पड़ी बॉलीवुड हसीनाएं

'एक्ट्रेसेस को भी कर दिया फेल…', दिवाली पार्टी में शाहरुख खान की मैनेजर पूजा के लुक के आगे फीकी पड़ी बॉलीवुड हसीनाएं

संक्षेप:

बीती रात फेमस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी पहुंची। इस दौरान पूजा का लुक देखते ही देखते वायरल हो गया। पूजा ने दिवाली पार्टी के लिए बेहद ही एलिगेंट लुक अपनाया था।

Oct 13, 2025 06:59 pm ISTPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share

इस वक्त हर तरफ दिवाली की धूम मची हुई है। दिवाली आने में अब सिर्फ एक हफ्ता ही बचा हुआ है। हर कोई इस त्योहार को लेकर काफी एक्साइटेड दिख रहा है। वहीं, बॉलीवुड में इसका जश्न अभी से शुरू हो गया है। हाल ही में बी-टाउन के फेमस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने दिवाली पार्टी का आयोजन किया, जिसे बॉलीवुड सितारों ने अपनी चमक से और भी रौशन कर दिया। ऐसे में पूरी पार्टी की लाइम लाइट किसी एक्ट्रेस ने नहीं, बल्कि शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी लूट ली। पूजा का वीडियो इंटरनेट पर आते ही वायरल हो गया है। हर कोई उनकी तारीफ करते नहीं थक रहा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

शाहरुख की मैनेजर का लुक हुआ चर्चा में

दरअसल, बीती रात फेमस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी पहुंची। इस दौरान पूजा का लुक देखते ही देखते वायरल हो गया। पूजा ने दिवाली पार्टी के लिए बेहद ही एलिगेंट लुक अपनाया था। पूजा ने थ्री पीस वेट पहना। उन्होंने अंदर डार्क चॉकलेट कलर का शॉर्ट कुर्ता और पैंट चुना। इसके ऊपर पूजा ने एक लॉन्ग श्रग कैरी किया, जो इनकी ड्रेस को बेहद खूबसूरत बना रहा था। इसके साथ पूजा ने अपने बालों को ओपन रखा। वहीं, उनके हाथों में लगी मेहंदी ने भी हर किसी का ध्यान खींचा।

गौर से ज्यादा खूबसूरत

पूजा ददलानी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। उनका लुक देकर हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। इस वीडियो पर कमेंट ज्यादातर लोगों का कहना है कि पूजा बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को भी अपने लुक से मात दे रही हैं। इस पर कमेंट कर एक यूजर ने लिखा, 'बहुत सुंदर हैं ये।' एक दूसरा लिखता है, 'लुकिंग वेरी एलिगेंट।' एक लिखता है, 'ये तो शाहरुख की पत्नी गौरी से भी ज्यादा सुंदर है।' एक ने कहा, 'बॉलीवुड की एक्ट्रेसेस को भी मात दे रही हैं ये।' ऐसे कई और कमेंट्स इस वीडियो पर आ रहे हैं।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha
डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में करीब 8 साल से अधिक का अनुभव। मनोरंजन, लाइफ स्टाइल पर काम कर चुकी हूं। कानपुर, मेरठ, रोहतक, जयपुर और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुकी हूं। कानपुर यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। हिन्दुस्तान लाइव से जुड़ने से पहले हिन्दुस्तान प्रिंट मीडिया, दैनिक भास्कर प्रिंट, राजस्थान पत्रिका डिजिटल, गृहलक्ष्मी, दैनिक जागरण डिजिटल जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। पिछले एक साल से प्रीति कुशवाहा लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ी हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।