
'बुर्के के अंदर बिकिनी…', मैं हूं ना में कुछ इस तरह राखी सावंत को मिला था रोल
संक्षेप: मैं हूं ना में राखी सावंत भी अहम भूमिका में नजर आई थीं। हालांकि, राखी सावंत की फिल्म में कास्टिंग फिल्म शूट शुरू होने के दो दिन बाद हुई थी। फराह खान ने एक पुराने इंटरव्यू में राखी सावंत के ऑडिशन के बारे में बात की थी।
साल 2004 में आई शाहरुख खान की फिल्म मैं हूं ना में राखी सावंत भी अहम किरदार में नजर आई थीं। राखी सावंत के किरदार को पसंद भी किया गया था। पर क्या आप जानते हैं राखी सावंत की कास्टिंग फिल्म का शूट शुरू होने के दो दिन बाद हुई थी। राखी सावंत की जगह किसी और लड़की को कास्ट किया गया था। फराह खान ने एक पुराने इंटरव्यू में राखी सावंत के ऑडिशन के बारे में बताया था। उन्होंने बताया था कि राखी सावंत ऑडिशन में बुर्का और बिकिनी पहनकर गई थीं।

राखी से पहले हुई थी दूसरी कास्टिंग
फराह खान ने मैशेबल को एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि मैं हूं ना में राखी सावंत के रोल के लिए किसी और लड़की को कास्ट किया गया था। फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो गई थी। हालांकि जिस लड़की को कास्ट किया गया था उसकी मां ने काफी डिमांड्स रखी थीं। इस वजह से उस लड़की को हटा दिया गया था।
बुर्के में पहुंची थीं राखी सावंत
फराह खान ने बताया था कि जब उस लड़की को हटाया गया तो फराह खान ने अपने असिस्टेंट से ऑडिशन टेप देखकर किसी और को कास्ट करने को कहा था। राखी सावंत के ऑडिशन के बारे में बात करते हुए फराह खान ने बताया था कि राखी सावंत ऑडिशन में बुर्का पहनकर गई थीं। जब कैमरामैन ने उन्हें कहा कि ये रोल एक हॉट लड़की का है तो राखी ने कहा था कि आप बस कैमरा रोल करो।
फराह ने बताया कि जब कैमरा रोल हुआ तो पूरा कैमरा हिल गया था। राखी सावंत ने कैमरा के सामने बुर्का हटाया और वो बुर्का के नीचे बिकिनी पहनकर आई थीं। फराह खान ने इस बातचीत के दौरान राखी सावंत की तारीफ भी की थी। उन्होंने कहा था कि राखी सावंत के नखरे नहीं होते हैं।

लेखक के बारे में
Harshita Pandeyलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




