शाहरुख खान के घर में किए जा रहे क्या बदलाव? रियल एस्टेट डेवलपर ने बताई अंदर की बात

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

शाहरुख खान का घर हमेशा से उनके दिल के काफी करीब रहा है, लेकिन अब यह घर बदल रहा है। लग्जरी रियल एस्टेट डेवलपर ने बताया कि इसमें क्या कुछ बदलने जा रहा है।

Shah Rukh Khan
शाहरुख खान के सपनों का महल रेनोवेट होने के बाद कितना बदल जाएगा? चलिए जानते हैं।

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान का घर मन्नत मुंबई शहर में एक लैंडमार्क बन चुका है। शाहरुख खान ने एक फिल्म की शूटिंग के दौरान इस बंगले को घरीदने का सपना देखा था, फिर सालों बाद इस सपने को सच भी कर दिखाया। हालांकि अभी शाहरुख खान किराए के घर में रह रहे हैं, ताकि उनका सपनों का महल आराम से रेनोवेट हो सके। आनंद पंडित, जो कि बॉलीवुड के एक पॉपुलर फिल्ममेकर होने के साथ-साथ एक लग्जरी रियल एस्टेट डेवलपर भी हैं। आनंद की कंपनी (श्री लोटस डेवलपर्स एंड रियल्टी) ही शाहरुख खान के घर का रेनोवेशन कर रही है। खबर है कि शाहरुख खान के घर में चीजों को नए ढंग से तो बनाया ही जाएगा, लेकिन साथ ही कुछ नई मंजिलें भी जोड़ी जाएंगी।

मन्नत में जोड़ी जाएंगी कुछ और मंजिलें

आनंद पंडित ने साल 2000 की शुरुआत में इस कंपनी की स्थापना की थी और ऋतिक रोशन, राकेश रोशन और अजय देवगन जैसे बड़े एक्टर्स शुरुआत से ही उनके ग्राहक रहे हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि बॉलीवुड की 80 से 90 प्रतिशत सेलेब्रिटीज इस कंपनी से जुड़ी हैं। पंडित की कंपनी फिलहाल शाहरुख खान की दो प्रॉपर्टीज पर काम कर रही है। पहला घर मुंबई के बांद्रा सैंड में स्थित सी-फेसिंग बंगला मन्नत है। आनंद पंडित ने हाल ही में बताया, “हम मन्नत के पिछले हिस्से में कुछ और मंजिलें जोड़ रहे हैं।”

शाहरुख की प्रॉपर्टी में कैसे मिला था काम

मालूम हो कि मन्नत के रेनोशन के दौरान शाहरुख खान और उनका परिवार पास ही पाली हिल, बांद्रा में पूजा कासा में लग्जरी डुप्लेक्स अपार्टमेंट किराए पर लेकर रह रहे हैं। पंडित ने बताया कि शाहरुख खान की एक अन्य प्रॉपर्टी के रेनोवेशन में उनकी पहले से ही दिलचस्पी थी। इससे पहले कि उन्हें सुपरस्टार की उस प्रॉपर्टी से अचैटचमेंट के बारे में पता चले। आनंद पंडित ने कहा, “जब हम उस पर काम कर रहे थे, तब मुझे कोई जानकारी नहीं थी। हालांकि शाहरुख सर ने एक बार मुझे इसके बारे में बताया था।”

शाहरुख की प्रॉपर्टी में होंगे क्या बदलाव?

शाहरुख खान ने मुंबई में जो दूसरा घर घरीदा है, वो भी समंदर किनारे है। एक रिपोर्ट के मुताबिक इस 4BHK फ्लैट का फिलहाल रेनोवेशन चल रहा है और 2800 वर्ग फुट में फैले इस फ्लैट का क्षेत्रफल 155% बढ़ाकर 2027 तक तैयार हो जाएगा। नए फ्लैट की अनुमानित कीमत 15 लाख रुपये प्रति वर्ग फुट है, इसलिए रेनोवेशन के बाद इसकी कीमत 42 करोड़ रुपये हो जाएगी। उधर मन्नत में शाहरुख खान ने दो मंजिलें जोड़ने को कहा है, जिससे कुल बिल्टइन एरिया 616.02 वर्ग मीटर बढ़ जाएगा और इस पर लगभग 25 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडशाहरुख के घर में किए जा रहे क्या बदलाव? रियल एस्टेट डेवलपर ने बताई अंदर की बात