शाहरुख या सलमान खान क्या बॉडीगार्ड्स को करोड़ों में देते हैं सैलरी? किंग खान के एक्स बॉडीगार्ड बोले- इतने भी पैसे…
सेलेब्स के बॉडीगार्ड्स को लेकर कई बार ऐसे दावे आए हैं कि उन्हें महीने के लाखों और सालाना उनकी करोड़ों की फीस है। अब शाहरुख खान के एक्स बॉडीगार्ड ने इसका सच बताया है।

बॉलीवुड में एक्टर और एक्ट्रेसस के बॉडीगार्ड्स की कमाई पर काफी चर्चा होती है। कोई बताता है कि उस एक्टर के बॉडीगार्ड को करोड़ों मिलते हैं तो कोई कुछ कहता है। लेकिन शाहरुख खान के एक्स बॉडीगार्ड यासीन खान ने पेमेंट के बारे में खुलकर बात की और सबको सच भी बताया है। उन्होंने बड़ी सैलरी के दावों को फर्जी बताया है। उनका कहना है कि जो दावे होते हैं कि कुछ बॉडीगार्ड की सालाना सैलरी 2 से 2.5 करोड़ है वो बढ़ा-चढ़ाकर बताए जाते हैं।
करोड़ों की फीस वाले दावे गलत
यासीन ने कहा कि मुझे लगता है कि सोशल मीडिया गलत मैसेज फैलाता है। लोग 2-2.5 करोड़ नहीं कमा रहे। अगर कोई बड़े स्टार का बॉडीगार्ड है तो उसकी सैलरी फिक्स होती है। इसके अलावा, जब भी कोई फिल्म बनती है तो उसके लिए अलग कॉन्टैक्ट बनता है।
शाहरुख खान संग काम किया तब चीजें बदली
हिंदी रश से बात करते हुए यासीन खान ने बताया कि प्रोड्यूसर फिल्म के हिसाब से उन्हें तय रकम देते हैं। वह कहते हैं कि एक वक्त था जब बॉडीगार्ड्स को प्रोजेक्ट बेस्ड पेमेंट से दूर रखा जाता था। वह बोले, ‘मुझे जितना याद है उस हिसाब से पहले फिल्म इंडस्ट्री में बॉडीगार्ड्स को पेमेंट नहीं मिलती थी। ड्राइवर, मेकअप मैन, स्पॉट बॉय को ही पेमेंट दी जाती थी। जब शाहरुख खान के साथ काम करना शुरू किया तो लगा कि काम तो हम भी कर रहे हैं। हमें सैलरी तो मिल रही थी, लेकिन बस उतनी ही जिससे गुजारा कर सकें।’
यासीन बोले उन्होंने पहले मुद्दा उठाया
यासीन ने दावा किया इस मुद्दे को इंडस्ट्री में उन्होंने ही उठाया, जिससे काफी बदलाव भी बाद में आया। उन्होंने कहा कि मैंने प्रोड्यूसर से बात की और कहा कि जैसे दूसरों के पास कॉन्ट्रैक्ट होते हैं उसी तरह हम लोगों को भी पेमेंट मिलनी चाहिए। पहले यह नियम नहीं था, लेकिन फिर बाद में हम लोगों को पैसे मिलन लगे। फिर लोगों ने कहा कि जब शाहरुख के बॉडीगार्ड को पैसा मिल रहा है तो हमें भी मिलना चाहिए। इसके बाद धीरे-धीरे यह चलन बन गया और अब बड़े एक्टर्स के साथ काम करने वाले बॉडीगार्ड्स को इसी तरह से पेमेंट मिलती है।
8-10 लाख रुपये की सैलरी पर कहा - कौन देता है
यासीन ने आखिर में उन रिपोर्ट्स पर भी अपनी बात रखी जिसमें दावे किए जाते हैं कि बॉडीगार्ड्स को हर महीने 8-10 लाख रुपये तक मिलते हैं। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि वे साल में इतना पैसा कमाते हैं। अगर कोई खुद को सेलिब्रिटी समझकर उन्हें पैसा देता है तो वह बात अलग है, लेकिन इतनी भी सैलरी नहीं होती। 8 से 10 लाख रुपये कौन देता है।
लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalसुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


