Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडShah Rukh Khan Daughter Suhana Khan Film King Release Pushed 2027 Actors Shoulder Injury
शाहरुख खान की ‘किंग’ के लिए फैंस को करना होगा लंबा इंतजार, रिलीज डेट बढ़ी आगे?

शाहरुख खान की ‘किंग’ के लिए फैंस को करना होगा लंबा इंतजार, रिलीज डेट बढ़ी आगे?

संक्षेप:

शाहरुख खान की फिल्म किंग के लिए फैंस को लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। फिल्म की रिलीज में देरी की खबर है। माना जा रहा है कि शाहरुख खान के कंधे की चोट की वजह से फिल्म की रिलीज को आगे बढ़ाया गया है। 

Aug 14, 2025 07:44 pm ISTHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

शाहरुख खान की फिल्मों का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। इन दिनों शाहरुख खान अपनी फिल्म किंग को लेकर चर्चा में हैं। हालांकि, फैंस को इस फिल्म के लिए काफी लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। पहले ये फिल्म साल 2026 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब खबर है कि फिल्म की रिलीज को आगे बढ़ा दिया गया है। माना जा रहा है कि शाहरुख खान की कंधे की चोट की वजह से फिल्म की रिलीज को आगे बढ़ाया गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

किंग की रिलीज बढ़ी आगे

मिड डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स ने कथिततौर पर शाहरुख खान की चोट की वजह से किंग की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया है। फिल्म से जुड़े सूत्रों ने पोर्टल को बताया कि मेकर्स शाहरुख खान की हेल्थ पर कोई रिस्क नहीं लेना चाहते थे। इसी वजह से फिल्म की रिलीज को आगे बढ़ा दिया गया है।

2027 में रिलीज हो सकती है फिल्म

रिपोर्ट्स की मानें तो यह फिल्म पहले अगले साल यानी 2026 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब ये फिल्म साल 2027 में रिलीज हो सकती है। रिपोर्ट की मानें तो मेकर्स अब फिल्म के अगले शेड्यूल को लेकर प्लान कर रहे हैं। फिल्म साल 2027 के शुरुआती महीनों में रिलीज हो सकती है।

नजर आ सकते हैं ये सितारे

शाहरुख खान की फिल्म किंग की बात करें तो इस फिल्म शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान नजर आएंगी। इसके अलावा, फिल्म में रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन, जयदीप अहलावत, राघव जुयाल, अरशद वार्सी और जैकी श्रॉफ जैसे कलाकार नजर आ सकते हैं।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey
हर्षिता पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है। इससे पहले वह आज तक में काम कर चुकी हैं। एंटरटेनमेंट के अलावा मेंटल हेल्थ की खबरों में रुचि रखती हैं। काम से इतर वह अपना अधिकांश वक्त फिल्में देखने में बिताती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।