Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडShah Rukh Khan Broke Fans Heart on Birthday Apologized Fans and Wrote this Post
शाहरुख खान ने बर्थडे पर तोड़ा फैंस का दिल, माफी मांगते हुए लिखा- बात को समझने के लिए शुक्रिया

शाहरुख खान ने बर्थडे पर तोड़ा फैंस का दिल, माफी मांगते हुए लिखा- बात को समझने के लिए शुक्रिया

संक्षेप:

शाहरुख खान ने अपने जन्मदिन पर फैंस से माफी मांगी है। सुपरस्टार ने अपनी एक्स पोस्ट में माफी मांगने के साथ ही साथ लोगों से एक वादा भी किया है। तो चलिए जानते हैं यह पूरा मामला।

Nov 02, 2025 07:50 pm ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान आज 2 नवंबर को अपना 60वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। शाहरुख खान के बेहिसाब चाहने वाले हर साल की तरह इस बार भी उनके घर के बाहर उनकी एक झलक पाने और उन्हें बर्थडे विश करने के लिए उनका इंतजार कर रहे थे, लेकिन शाहरुख खान ने एक X पोस्ट करके साफ कर दिया है कि वो इस बार अपने फैंस का दीदार करने के लिए बाहर नहीं आ सकेंगे। शाहरुख खान ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में बताया है कि वो ऐसा अधिकारियों की बात को ध्यान में रखते हुए और भीड़ की सुरक्षा के लिए कर रहे हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पोस्ट करके फैंस को दिया यह मैसेज

शाहरुख खान ने रविवार रात सोशल मीडिया पर की गई एक पोस्ट में लिखा, "अथॉरिटीज ने मुझे सलाह दी है कि मैं बाहर आकर आप सभी प्यारे लोगों का स्वागत नहीं कर पाऊंगा जो मेरा इंतजार कर रहे हैं। मैं तहेदिल से आप सभी से माफी मांगता हूं लेकिन मुझे कहा गया है कि भीड़ को नियंत्रित करने को ध्यान में रखते हुए सबकी सुरक्षा के लिए यही ठीक रहेगा। शुक्रिया बात को समझने के लिए और मेरी बात का यकीन करने के लिए। मैं आप लोगों को उससे कहीं ज्यादा मिस करूंगा जितना आप मुझे करेंगे।"

अगली बार मिलने का किया वादा

लेकिन ऐसा नहीं है कि यह कोई नई रिवायत शुरू हुई है, जिसके चलते वो आगे भी अपने फैंस से मिलने नहीं आया करेंगे। शाहरुख खान ने अपनी पोस्ट की आखिर में लिखा, "मैं आप सभी को आगे मिलने और आपके साथ प्यार साथा करने का इंतजार करूंगा। सभी को ढेर सारा प्यार।" यानि शाहरुख खान आगे अपने फैंस को मिलने के लिए जरूर आ सकते हैं। बता दें कि शाहरुख खान के घर मन्नत में अभी काम चल रहा है और वह तब तक के लिए पाली हिल में स्थित अपार्टमेंट में परिवार के साथ शिफ्ट हो गए हैं।

शाहरुख खान का किंग से फर्स्ट लुक

वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान की अगली फिल्म 'किंग' होगी, जिसका फर्स्ट लुक वीडियो आज उनके बर्थडे के मौके पर तोहफे के तौर पर रिलीज कर दिया गया है। शाहरुख खान फिर एक बार जबरदस्त एक्शन करते नजर आएंगे। हालांकि फिल्म की रिलीज डेट, ट्रेलर और बहुत सारी चीजें का दर्शकों को इंतजार रहेगा, लेकिन फिल्म से एक्टर का फर्स्ट लुक तो जारी कर ही दिया गया है।

ये भी पढ़ें:शहनाज ने घरवालों को दिए मजेदार नाम, इस कंटेस्टेंट को कहा- धक्के मारकर निकालो
ये भी पढ़ें:सलमान खान को भी है अशनूर वाली दिक्कत, कम खाने के बावजूद इसलिए बढ़ रहा वजन
Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar
डिजिटल जर्नलिज्म में तकरीबन 8 साल से पुनीत एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रहे हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन्स से ग्रेजुएशन करने के बाद एक साल राजस्थान पत्रिका में काम किया। इसके बाद जनसत्ता, आज तक और जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी स्किल्स को बेहतर किया। पिछले ढाई साल से पुनीत लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं और आगे भी पाठकों को मनोरंजन जगत से जुड़ी दिलचस्प और चटपटी खबरें देते रहने का प्रयास जारी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।