'किसी भी महिला को...', शाहरुख खान ने क्यों ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ एक्टर को अपनी ही बेटी से वीडियो कॉल करने से रोका?

Harshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share

आर्यन खान की वेब सीरीज बैड्स ऑफ बॉलीवुड में नजर आए एक्टर विजयंत कोहली ने शाहरुख खान से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया। उन्होंने बताया कि कैसे वो एक बार अपनी बेटी को सुबह करीब साढ़े तीन बजे वीडियो कॉल करने वाले थे, लेकिन शाहरुख खान ने उन्हें मना कर दिया था। 

'किसी भी महिला को...', शाहरुख खान ने क्यों ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ एक्टर को अपनी ही बेटी से वीडियो कॉल करने से रोका?

एक्टर विजयंत कोहली जो हाल ही में सीरीज सपने वर्सेस एवरीवन में कुकरेजा का किरदार निभाते नजर आए, उन्होंने शाहरुख खान से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया। विजयंत शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के डायरेक्शन में बनी सीरीज बैड्स ऑफ बॉलीवुड में भी नजर आए थे। उन्होंने बताया कि एक बार वो मन्नत में पार्टी कर रहे थे। उन्होंने शाहरुख खान को बताया कि उनकी बेटी उनकी (शाहरुख खान) बहुत बड़ी फैन है। तब शाहरुख ने पूछा कि क्या उनकी बेटी को अभी फेस टाइम कर सकते हैं। वो बेटी को वीडियो कॉल करने ही जा रहे थे कि किंग खान ने उन्हें ऐसा करने से मना कर दिया। शाहरुख खान ने उन्हें कहा कि किसी भी महिला को डायरेक्ट वीडियो कॉल नहीं करना चाहिए। उन्हें पहले पूछना चाहिए कि क्या वो अभी वीडियो कॉल करने में सहज हैं या नहीं।

विजयंत कोहली की बेटी से शाहरुख ने की बात

एंटरटेनमेंट लाइव से खास बातचीत में सपने वर्सेस एवरीवन एक्टर ने बताया कि गौरी खान के जन्मदिन के मौके पर वो मन्नत में पार्टी का हिस्सा थे। उन्होंने शाहरुख खान को बताया कि उनकी बेटी मायरा उनकी बहुत बड़ी फैन है, लेकिन अपने एग्जाम के कारण वो पार्टी में शामिल नहीं हो पाई। उन्होंने कहा कि मायरा अभी जगी हुई होगी। इसपर शाहरुख खान ने उनसे पूछा कि क्या हम उसे फेस टाइम कर सकते हैं।

बेटी को वीडियो कॉल करने जा रहे विजयंत को किंग खान ने दी ये सलाह

विजयंत ने कहा कि वो अपनी बेटी को डायरेक्ट कॉल करने वाले थे कि तभी शाहरुख खान ने उन्हें रोक दिया। किंग खान ने विजयंत से कहा, "कभी किसी महिला को कैमरा पर सीधे कॉल नहीं करना चाहिए। पहले पूछिए कि क्या वो सहज हैं।" इसके बाद विजयंत ने बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी रीना को फोन किया और बताया कि शाहरुख खान अभी उन्हें वीडियो कॉल करेंगे, वो तैयार हो जाएं। सुबह 4 बजे शाहरुख खान ने वीडियो कॉल किया। विजयंत ने कहा, "वो ऐसी-ऐसी चीजें कर जाते हैं कि आप बिखर जाते हो।"

शाहरुख खान की तारीफ में क्या बोले विजयंत कोहली?

शाहरुख खान की तारीफ करते हुए बैड्स ऑफ बॉलीवुड एक्टर ने कहा, जब भी कोई शाहरुख खान से मिलता है और अपने घर वापस जाता है, वो कहते हैं कि शाहरुख खान ने उस डेढ़ घंटे में केवल उन्हीं के बारे में बात की। शाहरुख खान दूसरों से भी बात करते हैं, लेकिन वो हर किसी को इतनी अटेंशन देते हैं कि आपको लगता है कि वो केवल आपसे ही बात कर रहे हैं।

शाहरुख खान के बारे में अक्सर कई सिलेब्स ये बात कर चुके हैं कि शाहरुख खान आपको कभी ऐसा महसूस नहीं होने देते हैं कि जैसे वो आपसे बात नहीं कर रहे हैं। एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने भी एक बार इंटरव्यू में शाहरुख खान से मुलाकात का ऐसा ही एक किस्सा सुनाया था। उन्होंने भी कहा था कि शाहरुख खान से बात करते वक्त लगता है कि वो केवल आपसे ही बात कर रहे हैं।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।