Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडShabana Azmi Gives Warning To New Dad Arbaaz Khan Regarding His Daughter
शबना आजमी ने अरबाज खान को बेटी को लेकर दी वॉर्निंग, बोलीं- वह आपको अपनी...

शबना आजमी ने अरबाज खान को बेटी को लेकर दी वॉर्निंग, बोलीं- वह आपको अपनी...

संक्षेप:

शबाना आजमी के पति जावेद अख्तर और अरबाज खान के पिता सलीम खान अच्छे दोस्त हैं। दोनों परिवार के बीच अच्छा रिश्ता है और साथ में हर सेलिब्रेशन को एंजॉय करते हैं। लेकिन अब शबाना ने अरबाज को एक धमकी दी है।

Sat, 18 Oct 2025 03:04 PMSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

अरबाज खान कुछ समय पहले ही बेटी के पिता बने हैं। अरबाज की पत्नी शूरा ने 5 अक्टूबर को बेटी को जन्म दिया है। वैसे तो अरबाज और शूरा को उस वक्त ही कई सेलेब्स ने पैरेंट्स बनने की बधाई दी थी। लेकिन शबाना आजमी ने अब अरबाज को बधाई के साथ एक प्यारी वॉर्निंग भी दी है। उन्होंने कहा कि वह आपको अपनी ऊंगली में नचाएगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

क्या दी शबाना ने वॉर्निंग

शबाना ने अरबाज के साथ फोटो शेयर की जिसमें वह केक कट कर रहे हैं उनके साथ जावेद अख्तर और बाकी लोग हैं। फोटो शेयर कर शबाना ने लिखा, बधाई हो अरबाज खान बेटी सिपारा के आने पर। एक वॉर्निंग : वह आपको अपनी ऊंगली में नचाएगी। यह हर बेटी का हक है।

अरबाज का जवाब

अरबाज ने इस पर रिप्लाई किया, उसके ऊंगली पर नाचने से ज्यादा खुशी और कुछ नहीं हो सकती। बहुत शुक्रिया।

अरबाज-शूरा की शादी

बता दें कि अरबाज और शूरा ने कुछ समय के रिलेशन के बपाद 2023 में निकाह किया था वो भी अरबाज की बहन अर्पिता खान के घर पर। इस दौरान सिर्फ परिवार वाले और करीबी दोस्त शामिल थे। इसी साल जून में फिर अरबाज ने शूरा की प्रेग्नेंसी कन्फर्म की। अरबाज 2 दशक के बाद पिता बने हैं और वह काफी खुश हैं।

दूसरी बार पिता बनने पर बोले थे

अरबाज, 22 साल के अहान खान के पिता है जो उनके और मलाइका के बेटे हैं। अरबाज ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में कहा था, ‘सब नर्वस होते हैं। कोई भी इंसान नर्वस हो सकता है। मैं भी अब काफी समय बाद फिर से फादरहुड की जर्नी एंजॉय करने वाला हूं। ये फिर से एक फ्रेश नई फीलिंग है। मैं एक्साइटेड हूं, खुश हूं। ये एक नई तरह की खुशी और जिम्मेदारी है। मुझे यह अच्छा लग रहा है।’

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal
सुष्मिता सेमवाल उत्तराखंड से हैं, लेकिन बचपन दिल्ली-एनसीआर में बीता और यहीं से पढ़ाई की। अब फिलहाल चंडीगढ़ में रहती हैं। सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। अभी सुष्मिता मनोरंजन सेक्शन में काम कर रही हैं। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। सुष्मिता को फिल्में देखना, म्यूजिक सुनना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।