September Release: करीना कपूर की दायरा या सैफ अली खान की हैवान? फैंस को किस फिल्म का ज्यादा इंतजार

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

IMDb Most Anticipated: आनेवाले दो शुक्रवार मजेदार होने वाले हैं। पहले शुक्रवार सैफ अली खान की क्राइम थ्रिलर रिलीज हो रही है। उसके अगले शुक्रवार करीना कपूर की क्राइम थ्रिलर रिलीज होगी। आइए जानते हैं इन दोनों फिल्मों में से फैंस को किसका ज्यादा इंतजार है। 

Daayra vs Haiwaan
फैंस को किस फिल्म का ज्यादा इंतजार

सितंबर 2026 के आनेवाले दो शुक्रवार दमदार होने वाले हैं। दो बड़ी क्राइम थ्रिलर फिल्में एक के बाद एक शुक्रवार को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं। पहले शुक्रवार को अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म हैवान रिलीज हो रही है। वहीं, उसके बाद वाले शुक्रवार को करीना कपूर की फिल्म दायरा रिलीज हो रही है। इन दोनों फिल्मों में से फैंस को किसका ज्यादा इंतजार है, ये हम आपको बता रहे हैं।

कैसे तय होती है आईएमडीबी लिस्ट?

आईएमडीबी ने अपनी मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्मों की लिस्ट अपडेट की है। आईएमडीबी की ये लिस्ट इन फिल्मों के टाइटल पेज पर आनेवाले रियल टाइम व्यूज के आधार पर तय की जाती है। आइए जानते हैं इस लिस्ट में करीना या सैफ किस फिल्म ने बाजी मारी है।

कब रिलीज हो रही करीना कपूर की दायरा?

करीना कपूरी की दायरा ने इस लिस्ट में बाजी मार ली है। दायरा 18 सितंबर (शुक्रवार) को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को मेघना गुलजार ने डायरेक्ट किया है। करीना कपूर की ये फिल्म 10 फिल्मों की लिस्ट में नंबर 1 पर है।

दायरा की कास्ट और डिटेल्स

करीना कपूर की दायरा एक क्राइम ड्रामा मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म है। फिल्म में करीना कपूर के अलावा पृथ्वीराज सुकुमारन, जीतेंद्र जोशी, कंवलजीत सिंह और बिस्वपति सरकार जैसे कलाकार नजर आएंगे। ये पहली बार है जब करीना कपूर साउथ स्टार पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ नजर आएंगी। फिल्म की कहानी दिखाएगी कि कैसे एक खतरनाक जुर्म समाज के लोगों की राय बांट देती है।

कब रिलीज होगी सैफ अली खान की हैवान?

आईएमडीबी की इस लिस्ट में सैफ अली खान की फिल्म 9वें नंबर पर है। साफ है सैफ अली खान से ज्यादा फैंस करीना कपूर की फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। हैवान 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया है।

हैवान की कास्ट और डिटेल्स

हैवान में सैफ अली खान के साथ अक्षय कुमार लीड रोल में नजर आएंगे। हैवान भी एक क्राइम मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म है। फिल्म में सैफ और अक्षय के अलावा मोहन लाल, सैयामी खेर, श्रेया पिलगांवकर, राजपाल यादव, बोमन ईरानी, राजेश शर्मा और शारिब हाशमी जैसे कलाकार नजर आएंगे। फिल्म की कहानी एक ऐसे दृष्टिहीन मार्शल आर्टिस्ट के इर्दि-गिर्द घूमती है जो एक छोटी बच्ची को एक साइको किलर से बचाता है। बता दें, टशन के 17 साल बाद अक्षय कुमार और सैफ अली खान साथ में नजर आनेवाले हैं। वहीं, प्रियदर्शन के साथ सैफ अली खान की ये पहली फिल्म है।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडकरीना कपूर की दायरा या सैफ अली खान की हैवान? फैंस को किस फिल्म का ज्यादा इंतजार