4 सितंबर के दिन बॉक्स ऑफिस पर फटेगा बम, आपस में भिड़ेंगी ये 4 फिल्में, एक ओटीटी पर बरपा चुकी कहर
हले हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं। साथ ही बताएंगे कि किन फिल्मों का आपस में क्लैश होने वाला है।

सितंबर का महीना बॉक्स ऑफिस के लिए बेहद दिलचस्प होने वाला है। सितंबर में सिनेमाघरों में एक से बढ़कर एक फिल्में रिलीज होने वाली हैं। इन फिल्मों के रिलीज का फैंस भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस मंथ रिलीज की लिस्ट में कई बिग बजट फिल्में हैं। ऐसे में सितंबर के फर्स्ट वीक कई शानदार मूवीज आने के लिए तैयार हैं। लेकिन आज हम आपको पहले हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं। साथ ही बताएंगे कि किन फिल्मों का आपस में क्लैश होने वाला है।
4 सितंबर 2026 को आपस में भिड़ेंगी ये तीन फिल्में
1.मिर्जापुर - द मूवी (Mirzapur - The Movie)
वेब सीरीज की दुनिया में धमाल मचाने वाली 'मिर्जापुर' को अब मेकर्स बड़े पर्दे पर लाने के लिए तैयार हैं। अब इस फिल्म से स्टार्स के कई लुक सामने आ चुके हैं। फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु लीड रोल में हैं। इसमें पुराने कई स्टार्स की वापसी फिर से हो रही है। 31 अगस्त से इसकी एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है।
2. जीवन बीमा योजना (Jeevan Bheema Yojana)
अरशद वारसी की फिल्म जीवन बीमा योजना भी 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक डोगरा कर रहे हैं। ये एक हिंदी क्राइम-कॉमेडी फिल्म है, जो गलतफहमियों और जुड़वा किरदारों पर आधारित है। मूवी में अरशद वारसी डबल रोल में हैं। अरशद के साथ फिल्म संजीदा शेख और विजय राज नजर आएंगे।
3. हाउ टू रॉब ए बैंक (How to Rob a Bank)
हाउ टू रॉब ए बैंक एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है। डेविड लीच के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में निकोलस हॉल्ट लीड रोल में हैं। इस मूवी के रिलीज का दर्शकों के लंबे वक्त से इंतजार था। यह बैंक डकैतों के एक ऐसे गिरोह की कहानी है जो अपनी डकैती को सोशल मीडिया पर लाइव स्ट्रीम करते हैं। ये फिल्म भी 4 सितंबर को रिलीज होगी
4.'रंभा उर्वशी मेनका' (Ramba Oorvasi Menaka)
चंद्र मोहन के निर्देशन मे बनी फिल्म 'रंभा उर्वशी मेनका' एक नई फैंटेसी कॉमेडी फिल्म है, जो 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। मूवी की कहानी एक ऐसे व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है जो एक जादुई किताब की मदद से स्वर्ग की अप्सराओं 'रंभा उर्वशी मेनका' को पृथ्वी पर बुलाने के लिए 15 साल तक साधना करता है। भगवान इंद्र उनकी यात्रा में बाधा बनते हैं, जिसके बाद मजेदार घटनाएं शुरू होती हैं।


