धुरंधर के इस सीन में दर्द में डूब गई थीं सौम्या टंडन, अक्षय खन्ना को सच में जड़ दिया थप्पड़

Dec 21, 2025 11:05 pm ISTUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

धुरंधर में अक्षय खन्ना की पत्नी का किरदार निभाने वाली सौम्या टंडन ने फिल्म से जुड़ी ये खास बात बताई है। एक्ट्रेस ने ये कहा कि शूटिंग के दौरान उन्होंने सच में अक्षय को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया था। इस सीन पर उन्हें खूब तारीफें मिल रही हैं।

धुरंधर के इस सीन में दर्द में डूब गई थीं सौम्या टंडन, अक्षय खन्ना को सच में जड़ दिया थप्पड़

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म धुरंधर इस समय अपनी शानदार स्टार कास्ट और दमदार कहानी के लिए पसंद की जा रही है। सभी एक्टर्स की परफॉरमेंस को भी सराहना मिल रही है। इन एक्टर्स की लिस्ट में एक नाम एक्ट्रेस सौम्या टंडन का भी है। सौम्या ने फिल्म में अक्षय खन्ना के किरदार रहमान डकैत की पत्नी का किरदार निभाया था। अब सौम्या ने फिल्म से जुड़े एक सीन का जिक्र किया है। एक्ट्रेस ने बिहाइंड से सीन दो तस्वीरें शेयर की हैं। और बताया है कि इस सीन में उन्होंने अक्षय खन्ना को सच में थप्पड़ जड़ दिया था।

सौम्या ने सच में मारा थप्पड़

सौम्या ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'ये फिल्म में मेरा एंट्री सीन था। इस सीन को मिल रहे इतने प्यार ने मुझे अभिभूत कर दिया है। इस सीन में एक साथ कई इमोशन थे। मुझे अपने पति पर गुस्सा था क्योंकि उसकी वजह से हमारे बेटे की मौत होती है। सीन में मुझे बेबस मां और गहरे दर्द को दिखाना था। और हां मैंने अक्षय को सच में थप्पड़ मारा। उनके क्लोजअप के दौरान। क्योंकि आदित्य चाहते थे कि सीन असली लगे। मैं उन्हें धोखा देना चाहती थी। लेकिन कोई रास्ता नहीं था। मेरा रोने वाला क्लोजअप एक ही टेक में हो गया था।"

असली दर्द किया महसूस

सौम्या ने बताया कि दूसरी तस्वीर में वो अपने बेटे की मौत पर प्रार्थना कर रही हैं। इस सीन में उन्होंने जो दर्द महसूस किया वो लंबे समय तक उनके साथ रहा। सौम्या के काम को पसंद किया जा रहा है।

फिल्म की आंधी

बता दें, धुरंधर की कहानी एक जासूस की है जो नाम और पहचान बदल कर पाकिस्तान में सालों रह कर अपनी अलग पहचान बनाता है। हमजा के किरदार में रणवीर छा गए। लेकिन सबसे ज्यादा पसंद अक्षय खन्ना के किरदार रहमान डकैत को किया जा रहा है। फिल्म की कमाई 500 करोड़ पार पहुंच गई और जल्द 600 करोड़ के क्लब में एंट्री लेगी।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।