बॉक्स ऑफिस: ‘मिर्जापुर द मूवी’ की आंधी में उड़ गई अक्षय कुमार की ‘हैवान’, कमाए सिर्फ इतने करोड़
अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ‘हैवान’ शनिवार को बॉक्स ऑफिस टिक भी नहीं पाई। ‘मिर्जापुर द मूवी’ की आंधी में बहती जा रही है बड़े स्टार की फिल्में, जानिए कलेक्शन-

अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म 'हैवान' बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने में अफल दिख रही है। फिल्म में नजर आ रहे दोनों लीड एक्टर को करीब 18 साल बाद स्क्रीन पर देखा जा रहा है। परफॉरमेंस और कहानी में भी दम है, लेकिन उसके बाद भी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई नहीं कर पा रही है। अक्षय और सैफ जैसे बड़े स्टार की फिल्म भी ओपनिंग वाले दिन सिर्फ 3 करोड़ कमा पाई। शनिवार से उम्मीदें थीं लेकिन 'मिर्जापुर द मूवी' के कहर के आगे ये फिल्म टिक नहीं पाई। अब आज रविवार की कमाई पर नजरें टिकी हैं।
‘हैवान’ की हवा निकली
हेरा फेरी जैसी फिल्में बनाने वाले प्रियदर्शन की डायरेक्ट की हुई फिल्मों से ऑडियंस को हमेशा उम्मीदें होती हैं। इस बार डायरेक्टर ने कॉमेडी नहीं, बल्कि अक्षय और सैफ के साथ मिलकर सस्पेंस और थ्रिलर से भरी फिल्म ‘हैवान’ बनाई। उम्मीद से बहुत कम, इस फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 3 करोड़ के साथ शुरुआत की और शनिवार को पहले से भी कम 2.50 करोड़ पर सिमट गई। दो दिनों में फिल्म सिर्फ 5.50 करोड़ ही कमा पाई। ‘मिर्जापुर द मूवी’ की वजह से कलेक्शन पर पड़ा असर।
मिर्जापुर द मूवी का कहर
अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ‘हैवान’ के बॉक्स ऑफिस पर नहीं चलने की सबसे बड़ी वजह तूफान मचा रही अली फजल, पंकज त्रिपाठी की फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ है। एक हफ्ते पहले 4 सितंबर को रिलीज हुई ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने धमाका किया हुआ है। फिल्म के आइकॉनिक किरदार वेब सीरीज से ही अपनी छाप छोड़ चुके हैं। गुड्डू और बबलू पंडित की कहानी की नए तरह से इस फिल्म में दिखाया गया है। फिल्म के ये किरदार, स्क्रीनप्ले और जबरदस्त परफॉरमेंस इसकी सबसे बड़ी कड़ी बनी हुई है।
मिर्जापुर द मूवी की कमाई
यही वजह है कि इसके आगे अक्षय कुमार जैसे बड़े एक्टर की फिल्म भी नहीं टिकी। ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने अपने दूसरे शुक्रवार को 9.50 करोड़ और शनिवार को 12.50 करोड़ का का कलेक्शन किया। आज सुबह से ये फिल्म कमाई कर रही है। 10वें दिन की शुरुआत को मिलाकर फिल्म ने अब तक 218.78 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।
हैवान की कहानी
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ की बात करें तो साल 2018 में आई मोहनलाल की मलयालम फिल्म ओप्पम की हिंदी रीमेक है। फिल्म में मोहनलाल का कैमियो भी दिखाया गया है। कहानी एक एक साइको किलर और एक अंधे शख्स की है। दोनों के बीच की टक्कर ऑडियंस को हैरान करती है। सस्पेंस होश उड़ा देता है। ऑडियंस ने फिल्म की सबसे बड़ी कमी इसकी लेंथ बताई। बताया जा रहा है फिल्म लंबी है और पहला हाफ कहानी और किरदारों को ही सेट करने में निकल जाता है। क्लाइमेक्स में अक्षय और सैफ के किरदार की आपसी टक्कर ने सभी को प्रभावित किया। लेकिन अब इस फिल्म को ऑडियंस नहीं मिल रही है। आज रविवार से उम्मीदें हैं, अगर आज भी ये फिल्म नहीं चली तप वीकडेज में कमाई की उम्मीद कम है। वहीं अगले हफ्ते करीना कपूर की फिल्म ‘दायरा’ लाइन में लगी है।
मिर्जापुर द मूवी ने हिलाया बॉक्स ऑफिस
मिर्जापुर की बात करें तो साल 2018 में फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी ने इसी नाम से एक वेब सीरीज बनाई थी। उत्तर प्रदेश के एक शहर में कालीन भैया और मुन्ना भैया की गुंडई को दिखाया गया था। इसी कहानी में फिर एंट्री होती है दो भाई गुड्डू और बबलू पंडित की और कालीन भैया की गद्दी हिल जाती है। सीरीज का क्रेज कुछ ऐसा हुआ कि बाद में दो और सीजन रिलीज किए गए। और अब मिर्जापुर द मूवी धूम मचा रही है।


