सतीश शाह को मिलेगा मरणोपरांत पद्म श्री, भाई ने कहा- काश तब मिलता जब वह जिंदा थे

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

सतीश शाह जिन्होंने अपने पूरे फिल्मी करियर में हमेशा सबको हंसाया है, उन्हें अब उनकी मौत के बाद पद्म श्री (मरणोपरांत) से सम्मानित किया जाएगा। इस पर उनके चचेरे भाई ने कहा कि काश पहले मिलता जब वह जिंदा थे। 

सतीश शाह

अपनी कॉमेडी से सबको हंसाने वाले सतीश शाह को मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पद्म श्री (मरणोपरांत) मिलेगा। उनके इस अवॉर्ड को सतीश के कजिन भाई अरविंद लेंगे। अरविंद का कहना है कि काश यह अवॉर्ड सतीश को तब मिलता जब वह जिंदा होते। उन्होंने यह भी बताया कि क्यों सतीश शाह की पत्नी इस अवॉर्ड को नहीं लेने जा रही हैं।

परिवार वाले अभी तक सदमे से नहीं उबर पाए

सतीश के कजिन अरविंद ने एचटी सिटी से बात करते हुए कहा, ‘हम अभी तक (उनकी मौत के) सदमे से उबर नहीं पाए हैं। उनकी पत्नी को रोज देखकर हमें याद आता है कि वे किस तरह के इंसान थे। हमारा घर हंसी से भरा रहता था, अब अचानक सारी खुशी खत्म हो गई है। काफी खाली सा हो गया है। हम उनकी पत्नी(मधु शाह) को देखते हैं और वह हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं।’

काश यह सम्मान पहले मिलता

उनसे फिर पूछा गया कि परिवार ने क्यों तय किया कि उन्हें ही समारोह में शाह का प्रतिनिधित्व करना चाहिए तो उन्होंने कहा, ‘वह मेरे लिए भाई से बढ़कर थे और उनकी पत्नी की हेल्थ ठीक नहीं रहती है जिससे वह ट्रैवल नहीं कर सकती हैं। काश यह सम्मान पहले मिलता जब वह जिंदा थे, लेकिन जो होता है उसे हम बदल नहीं सकते। मेरी यही इच्छा है कि जब मैं उनकी जगह इस अवॉर्ड को लूं तो वह ऊपर से हमें देखें और हमें आशीर्वाद दें। जब मैं वापस मुंबई आऊंगा तो हम एक छोटा सेलिब्रेशन करेंगे उनके सम्मान में।’

पिछले साल दुनिया छोड़ गए सतीश शाह

बता दें कि सतीश शाह का निधन पिछले साल अक्टूबर में हो गया था। मुंबई में लंच खाते वक्त उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्हें हिंदुजा अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर्स उनको बचा नहीं पाए।

सतीश के पॉपुलर शो और फिल्में

बता दें कि सतीश को उनकी पॉपुलर परफॉर्मेंस के लिए हमेशा याद रखा जाता है जिसमें उनके शोज और फिल्में हैं साराभाई वर्सेस साराभाई, कल हो ना हो, ओम शांति ओम, जाने भी दो यारों, उमराव जान, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे।

वहीं पद्म अवॉर्ड्स 2026 की घोषणा रिपब्लिक डे पर हुई थी। उस वक्त यह घोषणा की गई थी कि दिवंगत एक्टर सतीश शाह को पद्म श्री(मरणोपरांत) मिलेगा एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में उनके योगदान के लिए।

लास्ट सतीश की फिल्म हमशक्ल थी जो साल 2014 में रिलीज हुई थी। इसके बाद वह लास्ट कॉमेडी सीरीज यूनाइटेड कच्चे में नजर आए थे जिसमें सुनील ग्रोवर थे। यह सीरीज साल 2023 में आई थी।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।