सतीश शाह ने मौत से दो घंटे पहले साराभाई वर्सेज साराभाई की इस एक्ट्रेस से की थी बात

Harshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

सतीश शाह ने अपने निधन से दो घंटे पहले अपने कुछ दोस्तों से बात की थी। इस लिस्ट में उनकी ऑनस्क्रीन पत्नी रत्ना पाठक का नाम भी शामिल है। रत्ना पाठक और सतीश शाह ने साराभाई वर्सेज साराभाई में पति-पत्नी का रोल निभाया था। 

सतीश शाह ने मौत से दो घंटे पहले साराभाई वर्सेज साराभाई की इस एक्ट्रेस से की थी बात

सतीश शाह ने 74 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। उनका निधन किडनी फेल होने की वजह से हुआ। सतीश शाह के इस तरह अचानक चले जाने से हर कोई हैरान है। सतीश शाह ने अपने निधन से दो घंटे पहले अपने कुछ दोस्तों से बात की थी। इसमें से एक नाम उनकी ऑनस्क्रीन पत्नी साराभाई वर्सेज साराभाई एक्ट्रेस रत्ना पाठक का है।

सचिन पिलगोंकर को किया था मैसेज

सतीशा शाह के दोस्त सचिन पिलगोंकर ने न्यूज 18 को खास बातचीत में बताया कि सतीश शाह ने उन्हें दोपहर 12 बजकर 56 मिनट पर मैसेज किया था। वहीं, साराभाई वर्सेज साराभाई के प्रोड्यूसर जेडी मजीठिया में न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि निधन से दो घंटे पहले सतीश शाह ने रत्ना पाठक से फोन पर बात की थी।

जेडी मजीठिया ने क्या बताया

जेडी मजीठिया ने कहा, "मुझे विश्वास नहीं हुआ क्योंकि 11 बजे उन्होंने आतिश कपाड़िया से बात की थी। 12 बजकर 57 मिनट पर उन्होंने रत्ना जी से बातकी थी। और उसके दो घंटे बाद, हमें पता चला कि वो अब नहीं रहे। परसों हमें मिलना था। मैं उनके घर के नीचे थे, लेकिन उन्होंने कहा कि वो बहुत थके हुए हैं। मैं रिटायर होने वाला हूं। मैंने उनसे कहा कि मेरा परिवार भी उनसे मिलना चाहता है। बहुत प्यार करते थे मेरी बेटियों से, मेरी पत्नी के भी वो बहुत करीबी थे।" जेडी ने बताया कि उन्होंने कहा कि वो बाद में मिलेंगे, लेकिन वो बाद में अब कभी नहीं आएगा।

सतीश शाह के अंतिम संस्कार में टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के तमाम चेहरे नजर आए। उनकी को-एक्ट्रेस रुपाली गांगुली उनके जाने से काफी भावुक नजर आईं। उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो बुरी तरह रोती नजर आ रही हैं।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।