Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडSatish Shah manager Ramesh Kadatala revealed that the veteran actor suddenly collapsed while eating lunch
सतीश शाह के मैनेजर बोले- खाना खा रहे थे, एक निवाला खाया ही था और फिर बेहोश हो गए

सतीश शाह के मैनेजर बोले- खाना खा रहे थे, एक निवाला खाया ही था और फिर बेहोश हो गए

संक्षेप:

सतीश शाह के मैनेजर और पड़ोसी ने बताया कि सतीश शाह के आखिरी पलों में क्या हुआ था। उन्होंने बताया कि जिस जिस को मदद के लिए बुलाया सब आ गए, लेकिन उन्हें नहीं बचा पाए।

Sun, 26 Oct 2025 04:52 PMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बॉलीवुड और टीवी जगत के महान कलाकार सतीश शाह का 25 अक्टूबर 2025 को मुंबई में अचानक निधन हो गया, जिससे पूरी इंडस्ट्री और उनके चाहने वाले सदमे में हैं। उनके आखिरी लम्हों का जिक्र, उनके मैनेजर ने बेहद भावुक होकर किया।सतीश शाह के मैनेजर रमेश कडतला ने बताया कि सतीश शाह 25 अक्टूबर की दोपहर 2 बजे से 2:45 बजे के बीच खाना खाते-खाते बेहोश हो गए थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

‘खाना खाते वक्त हुआ’

रमेश ने कहा, "कल लंच करते समय हुआ था। वह खाना खा रहे थे। एक निवाला खाया, फिर बेहोश हो गए। कुछ आधा घंटा लगा एम्बुलेंस लाने में… अस्पताल जाने पर डिक्लेयर किया डॉक्टर ने।”

‘उनके लिए सब अपना काम छोड़कर आ गए थे’

वहीं उनके पड़ोसी अनुप कोठेकर, जो उस वक्त मदद के लिए पहुंचे थे, ने कहा, “जैसे ही रमेश ने मुझे कॉल किया, मैं वहां गया। सतीश काका के लिए मदद शुरू किया… हम कोशिश करते रहे उनको सही करने के लिए। वह बहुत अच्छे इंसान थे इसलिए मदद के लिए जिस-जिस को बुलाया था वो तुरंत आ गया था काम छोड़कर। बहुत कोशिश की, लेकिन बचा नहीं पाए।”

कैसी थी तबीयत?

रमेश ने यह भी जानकारी दी कि कुछ महीने पहले जून में सतीश शाह का कोलकाता में किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। उसके बाद उनकी तबीयत सामान्य थी, बस हल्का सा यूरिनरी इंफेक्शन हुआ था, जिसका इलाज चल रहा था।

अंतिम विदाई में इस एक्टर ने दिया कंधा

सतीश शाह का अंतिम संस्कार मुंबई के पवन हंस श्मशान घाट, विले पार्ले (वेस्ट) में संपन्न हुआ। उनके करीबी, परिवार और तमाम फैंस ने उन्हें अंतिम विदाई दी। उनके शो 'साराभाई वर्सेस साराभाई' के ऑन-स्क्रीन बेटे राजेश कुमार (रोशेश सराभाई) ने शव यात्रा में कंधा दिया, जबकि रुपाली गांगुली फूट-फूटकर रोती नजर आईं।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani
वर्तिका तोलानी को फिल्मी दुनिया और फिल्मों की बातें करते-करते पांच साल से ज्यादा हो गए हैं। उन्होंने साल 2019 में ईएमआरसी, डीएवीवी (इंदौर) से पहले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बीएससी किया और फिर दैनिक भास्कर से अपने करियर की शुरुआत की। दैनिक भास्कर के बाद अमर उजाला और अब लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। लाइव हिन्दुस्तान में वर्तिका सेलेब्स के इंटरव्यू लेती हैं, खबरें लिखती हैं और फिल्म/वेब सीरीज की समीक्षा करती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।