Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडSatish Shah family who is his wife Madhu and his connection with Ratna Pathak Shah
सतीश शाह के परिवार में कौन-कौन, क्यों लिया था बच्चे न पैदा करने का निर्णय

सतीश शाह के परिवार में कौन-कौन, क्यों लिया था बच्चे न पैदा करने का निर्णय

संक्षेप:

सतीश शाह के निधन के बाद ये बात सामने आई कि उनकी पत्नी मधु को अल्जाइमर है। ऐसे में उनके फैंस ये जानने की कोशिश कर रहे हैं कि उनके परिवार में ऐसा कौन-सा सदस्य है जो उनकी पत्नी का ख्याल रख सकता है।

Mon, 27 Oct 2025 05:09 PMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

दिवंगत अभिनेता सतीश शाह के परिवार के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। सतीश शाह के निधन के बाद लोग उनके बारे में रिसर्च कर रहे हैं। उनकी पत्नी मधु के बारे में जानने की कोशिश कर रहे हैं इसलिए आज हम आपको उनके परिवार के बारे में बताने वाले हैं। ये भी बताएंगे कि उनकी और पत्नी मधु की मुलाकात कब और कैसे हुई थी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

दो बार मिला रिजेक्शन

दोनों की पहली मुलाकात सिप्टा फिल्म फेस्टिवल में हुई थी। सतीश शाह को मधु पहली नजर में ही पसंद आ गई थीं, लेकिन मधु ने उन्हें रिजेक्ट कर दिया था। सतीश शाह ने हार नहीं मानी। उन्होंने दूसरी बार 'साथ साथ' (1982) की शूटिंग के दौरान उन्हें प्रपोज किया। हालांकि, मधु तब भी नहीं मानी।

ऐसे मनाया

ऐसे में तीसरी बार सतीश शाह, मधु के माता-पिता से मिलने पहुंच गए। सतीश उन्हें अपना बनाने में कामयाब रहे और साल 1972 में दोनों ने शादी कर ली। शादी के बाद दोनों ने बच्चे न करने का निर्णय लिया। उन्होंने इसका कारण बताते हुए कहा था कि हम अपने करियर पर ध्यान देना चाहते हैं और एक-दूसरे को अपनी लाइफ डेडिकेट करना चाहते हैं।

अल्जाइमर

सतीश शाह के निधन के बाद सचिन पिलगांवकर ने बताया कि उनकी पत्नी मधु को अल्जाइमर है और सतीश ने उनके साथ लंबे समय तक रहने के लिए हाल ही में किडनी ट्रांसप्लांट करवाया था।

रत्ना पाठक शाह से कनेक्शन

सतीश शाह का परिवार उनकी ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ की को-एक्ट्रेस रत्ना पाठक शाह के परिवार से जुड़ा हुआ है। डीएनए काे दिए इंटरव्यू में सतीश शाह ने बताया था कि रत्ना जी की मां और उनके पिता की छोटी बहन बचपन में दोस्त थे। सतीश शाह ने कहा था, “रत्ना जी की मां और मेरे पिता की छोटी बहन बेस्ट फ्रेंड थीं। आज हम सभी एक्टिंग में हैं, लेकिन पहले से दोनों परिवारों की दोस्ती थी। उनके पति नसीरुद्दीन शाह मेरे बेस्ट फ्रेंड हैं और मेरी पत्नी रत्ना जी की बेस्ट फ्रेंड हैं।”

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani
वर्तिका तोलानी को फिल्मी दुनिया और फिल्मों की बातें करते-करते पांच साल से ज्यादा हो गए हैं। उन्होंने साल 2019 में ईएमआरसी, डीएवीवी (इंदौर) से पहले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बीएससी किया और फिर दैनिक भास्कर से अपने करियर की शुरुआत की। दैनिक भास्कर के बाद अमर उजाला और अब लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। लाइव हिन्दुस्तान में वर्तिका सेलेब्स के इंटरव्यू लेती हैं, खबरें लिखती हैं और फिल्म/वेब सीरीज की समीक्षा करती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।