Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडSatish Shah Death Pm Narendra Modi To Anupam Kher Celebs Pay Tribute To Actor
सीतश शाह के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, अनुपम खेर नहीं संभाल पाए अपने आंसू

सीतश शाह के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, अनुपम खेर नहीं संभाल पाए अपने आंसू

संक्षेप:

सतीश शाह का किडनी फेल होने की वजह से शनिनार को निधन हो गया। रविवार को सतीश शाह का अंतिम संस्कार होगा। उससे पहले सभी सोशल मीडिया पर सतीश शाह को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Sat, 25 Oct 2025 11:29 PMSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सतीश शाह के निधन से पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। सतीश ने अपनी कॉमेडी से हमेशा सबको हंसाया है। सतीश के निधन पर ना सिर्फ राजनेता बल्कि बॉलीवुड सेलेब्स ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी है। पीएम मोदी ने भी सोशल मीडिया पर एक्टर को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि एक्टर के निधन से उन्हें गहरा दुख हुआ है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पीएम मोदी ने क्या कहा

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'श्री सतीश शाह जी के निधन से गहरा दुख हुआ। वह इंडियन एंटरटेनमेंट के सच्चे दिग्गज थे। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। ओम शांति।'

अनुपम खेर हुए इमोशनल

अनुपम खेर ने अपना वीडियो शेयर किया जिसमें वह बोलते हैं कि ये क्या हो रहा है? 3 दिन में हमने 3 शानदार लोगों को खो दिया है। मैं उन सबको जानता था। मेरी स्माइल मेरे दुख को छुपा रही है। जब भी मैं उन्हें कॉल करता, मैं बोलता था, सतीश मेरे शाह और वह बोलते कि मेरे जहांपनाह।

अनुपम आगे बोलते हैं कि मैं चश्मा पहन लेता हूं, वरना ये आंसू दो हैं ठीक नहीं लगेंगे। वह काफी समझदार थे और सब जानते थे।

युवराज बोले सतीश सबके घर का हिस्सा थे

युवराज सिंह ने लिखा, 'कुछ एक्टर्स सिर्फ हमें एंटरटेन नहीं करते हैं, वे हमारे घर का हिस्सा बन जाते हैं, हमारे जोक और हमारे डेली रुटीन का। सतीश शाह जी उनमें से एक थे। उनकी कॉमिक टाइमिंग आम से मोमेंट्स को भी कभी ना भूलने वाले मोमेंट बना देते हैं। मैं उनके परिवार और शुभचिंतकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।”

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal
सुष्मिता सेमवाल उत्तराखंड से हैं, लेकिन बचपन दिल्ली-एनसीआर में बीता और यहीं से पढ़ाई की। अब फिलहाल चंडीगढ़ में रहती हैं। सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। अभी सुष्मिता मनोरंजन सेक्शन में काम कर रही हैं। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। सुष्मिता को फिल्में देखना, म्यूजिक सुनना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।