Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडsatish kaushik this dilaogues got him film in his struggle days
काम मांगने गए सतीश कौशिक के इस एक डायलॉग से खुश हो गए थे डायरेक्टर, तुरंत साइन करवाया कॉन्ट्रैक्ट

काम मांगने गए सतीश कौशिक के इस एक डायलॉग से खुश हो गए थे डायरेक्टर, तुरंत साइन करवाया कॉन्ट्रैक्ट

संक्षेप:

बॉलीवुड एक्टर सतीश कौशिक को अपने कई फिल्मों में देखा होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उन्हें सिर्फ एक डायलॉग की वजह से श्याम बेनेगल की फिल्म मिल गई थी।

Aug 13, 2025 10:29 am ISTUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बॉलीवुड एक्टर सतीश कौशिक ने कई फिल्मों में अपने यादगार किरदारों से अपनी अलग पहचान बनाई। ‘मिस्टर इंडिया’ में उनका किरदार कैलेंडर हो या ‘स्वर्ग’ का एयरपोर्ट या ‘साजन चले ससुराल’ के मुथू स्वामी। सतीश इन फिल्मों में अपनी शानदार एक्टिंग के लिए आज भी याद किए जाते हैं। एक्टर नें एक्टिंग के साथ फिल्म सलमान खान की ‘तेरे नाम’ जैसी फिल्म डायरेक्ट भी की है। लेकिन क्या आप जानते हैं सतीश अपने स्ट्रगल के दिनों में फिल्ममेकर्स, डायरेक्टर्स के पास काम मांगने जाया करते थे। ऐसे ही एक दिन उनके एक डायलॉग को सुनकर श्याम बेनेगल जैसे फिल्ममेकर ने उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट कर लिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

काम मांगने का किस्सा

अपनी एक्टिंग की पढ़ाई करने के बाद सतीश कौशिक थिएटर किया करते थे। उनकी जबरदस्त एक्टिंग और कॉमिक टाइमिंग की थिएटर के दिनों से लोग पसंद करते थे। लेकिन फिल्मों में काम मिलना मुश्किल था। ऐसे में वो डायरेक्टर्स के ऑफिस जाकर काम मांगा करते थे। सतीश ने कपिल शर्मा के शो पर 1983 में आई फिल्म मंडी में रोल मिलने का किस्सा सुनाया था।

श्याम बेनेगल से मांगा काम

सतीश ने बताया था कि उस समय मंडी पिक्चर की कास्टिंग हो रही थी। उसी दौरान उन्हें किडनी में स्टोन था। ऐसे में जब वो हॉस्पिटल से अपना चेकअप और एक्सरे रिपोर्ट लेकर लौट रहे थे रास्ते में मश्होर डायरेक्टर श्याल बेनेगल का ऑफिस था। सतीश ने बताया कि श्याम बेनेगल नए और थिएटर आर्टिस्ट को मौका देते थे। और उनकी फिल्म मंडी के लिए पहले ही कास्टिंग हो चुकी थी। ऐसे में जब उन्होंने शाम बेनेगल से मुलाकात की तो सीधे काम मांग लिया।

इस डायलॉग से इम्प्रेस हुए डायरेक्टर

सतीश ने कहा, “मैंने कहा श्याम बाबू आपने मेरे नाटक वगैरह देखे हैं मेरे को काम दीजिए। उन्होंने कहा ‘आप अपनी तस्वीरें राज (असिस्टेंट) के पास छोड़ दीजिए’। मैंने कहा सर मैंने फोटो तो खिंचवाई नहीं है। लेकिन मेरी एक्सरे रिपोर्ट्स हैं। अंदर से मैं बहुत गुड लुकिंग हूं।” सतीश ने बताया कि उनकी ये बात सुनते ही श्याम बेनेगल ठहाके लगाकर हंसने लगे और अगले ही पल कहा कि तुम मेरी पिक्चर कर रहे हैं। बाहर जाकर कॉन्ट्रैक्ट साइन कर दो। ऐसे सतीश कौशिक को फिल्म मंडी में कास्ट किया गया था।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas
ऊषा IIMC नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई के बाद से हिंदी एंटरटेनमेंट वर्ल्ड को कवर कर रही हैं। देसी मार्टीनी के बाद अब लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। फिल्मों, वेब सीरीज- शोज़ की समझ रखती हैं। फिल्म रिव्यूज, टीवी गॉसिप्स और मजेदार-क्रिस्प राइटिंग से रीडर्स को पिछले 8 सालों से एंटरटेन करती आई हैं। सेलेब्स इंटरव्यू, एक्सक्लूसिव न्यूज़ आर्टिकल, ट्रिविया, लाइफस्टाइल, वीडियो कंटेंट, स्क्रिप्ट राइटिंग में रुचि है। मधुबाला के दौर से लेकर आलिया भट्ट की फिल्मों तक के सफ़र से अपडेटेड हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।