
सरोज खान ने लिखी थी अक्षय कुमार के करियर की पहली हिट फिल्म की कहानी, ऐसे बदल गई एक्टर की किस्मत
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार के करियर की शुरुआती फिल्में बुरी तरह फ्लॉप हो रही थीं। इसके बाद डांस कोरियोग्राफर सरोज खान ने एक फिल्म की कहानी लिखी जिससे अक्षय की किस्मत चमक गई।
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने अपने एक्टिंग करियर में कई शानदार फिल्मों में काम किया है। उनके नाम कई ब्लॉकबस्टर फिल्में रहीं हैं। लेकिन एक्टर के लिए उनकी शुरुआती कुछ फिल्में खास साबित नहीं हो पाई। 90 के दशक में फिल्म संघर्ष से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाले अक्षय की कई फिल्में लगातार फ्लॉप हो रही थीं। फिल्मों में वो मेहनत तो कर रहे थे लेकिन बॉक्स ऑफिस पर उसका नतीजा खास नहीं आया। लेकिन फिर एक फिल्म की कहानी ने ऑडियंस के दिमाग पर छाप छोड़ दी और अक्षय की खिलाड़ी बना दिया।
सरोज खान ने बदल दी किस्तम
साल 1992 में आई फिल्म ‘खिलाड़ी’ ने अक्षय कुमार की किस्मत बदल दी। फिल्म की सफलता ने उन्हें रातों-रात एक्शन स्टार बना दिया।‘खिलाड़ी’ न सिर्फ उनकी ब्रांड पहचान बनी, बल्कि आगे चलकर इस नाम से उन्होंने कई फिल्में कीं। उनके नाम मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी, सबसे बड़ा खिलाड़ी, खिलाड़ियों का खिलाड़ी, मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी जैसी फिल्मों में काम किया। लेकिन क्या आप जानते हैं अक्षय कुमार के रुके हुए करियर की गाड़ी आगे बढ़ाने वाली कहानी देने वाली शख्स कोई और नहीं बल्कि सरोज खान थीं। वहीं सरोज खान जिन्हें इंडस्ट्री में डांस कोरियोग्राफर के रूप में पहचान मिली हुई है।
कई फिल्मों में दिया अपना योगदान
कम लोग जानते हैं कि सरोज खान सिर्फ डांस डायरेक्टर ही नहीं थीं। एक बेहद संवेदनशील और प्रभावशाली लेखक भी थीं। ‘खिलाड़ी’ की कहानी सरोज खान ने लिखी थी। इस फिल्म के हीरो बने अक्षय कुमार और उन्होंने अपने करियर की पहली बड़ी हिट फिल्म दी थी।
अक्षय बने खिलाड़ी कुमार
खिलाड़ी की सफलता अक्षय कुमार के करियर का सबसे बड़ा मोड़ साबित हुई। इसके बाद अक्षय का ग्राफ लगातार ऊपर जाता गया। 90 के दशक में एक्शन और थ्रिलर फिल्मों के दम पर उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई। बाद में उन्होंने कुछ कॉमेडी फिल्में भी की।

लेखक के बारे में
Usha Shrivasलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




