Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडSara Ali Khan Teases Ibrahim As Paps Click Them With Palak Tiwari On Movie Night Watch Video
इब्राहिम और पलक के साथ मूवी डेट पर आईं सारा अली खान, पैपराजी को देख भाई को लगीं चिढ़ाने

इब्राहिम और पलक के साथ मूवी डेट पर आईं सारा अली खान, पैपराजी को देख भाई को लगीं चिढ़ाने

संक्षेप:

पलक तिवारी और इब्राहिम अली खान के साथ बीती शाम सारा अली खान दिखीं। तीनों मूवी नाइट पर गए थे, लेकिन जब पैपराजी ने तीनों को साथ में स्पॉट किया तो वे ज्यादा रिएक्ट ना करते हुए और कैमरे को नजरअंदाज कर वहां से चले गए।

May 30, 2025 06:52 am ISTSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

इब्राहिम अली खान और पलक तिवारी के रिलेशन की खबरें काफी समय से आ रही हैं। दोनों को कई बार साथ में स्पॉट भी किया है, लेकिन अब लगता है दोनों का बॉन्ड और स्ट्रॉन्ग हो रहा है क्योंकि अब तो पलक, इब्राहिम की फैमिली के साथ भी पब्लिक में नजर आ रही हैं। दरअसल, गुरुवार शाम को इब्राहिम, पलक और सारा अली खान साथ में मूवी देखने गए। इस दौरान तीनों को साथ में स्पॉट किया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जैसे ही फोटोग्राफर्स सामने आए, इब्राहिम शर्माते हुए वहां से चले गए। वह कैमरे को फेस ही नहीं कर रहे थे। वहीं सारा भी हंसते हुए वहां से गईं और भाई को छेड़ भी रही थीं। पलक ने भी कैमरे को फेस नहीं किया और दोनों के साथ चली गईं।

इस दौरान पलक और इब्राहिम कोर्डिनेट करते दिखे। दोनों ने ग्रे कलर का आउटफिट पहना था। वैसे ऐसा नहीं है कि तीनों पहली बार साथ में टाइम स्पेंड कर रहे हैं। इससे पहले तीनों साथ में गोवा गए थे वेकेशन पर।

साथ में गए थे गोवा

बता दें कि कुछ दिनों पहले जीक्यू के एक इंटरव्यू में जब इब्राहिम से बोला गया कि उन्हें कुछ सवालों के गलत जवाब देने हैं तब उनसे पूछा गया था कि क्या वह सिंगल हैं? इस पर इब्राहिम ने कहा था हां और फिर तुरंत बोले थे नहीं।

ये भी पढ़ें:सबा पटौदी ने भतीजे इब्राहिम की रूमर्ड गर्लफ्रेंड पलक पर लुटाया ढेर सारा प्यार

प्रोफेशनल लाइफ

इनकी प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो इब्राहिम ने कुछ दिनों पहले ही फिल्म नादानियां से बॉलीवुड डेब्यू किया जिसे कुछ खास रिस्पॉन्स मिला नहीं। वहीं पलक ने सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान से डेब्यू किया था। इसके बाद वह हाल ही में रिलीज हुई फिल्म भूतनी में नजर आईं जिसमें मौनी रॉय, संजय दत्त और सनी सिंह थे।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

परिचय


सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।