Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडSara Ali Khan Reveals Her Favourite Married Couple In Bollywood She Take Saif Ali Khan And Kareena Kapoor Khan Name Vide
कौन है सारा अली खान का फेवरेट मैरिड कपल? एक्ट्रेस ने लिया इनका नाम, यूजर बोले- चल झूठी...

कौन है सारा अली खान का फेवरेट मैरिड कपल? एक्ट्रेस ने लिया इनका नाम, यूजर बोले- चल झूठी...

संक्षेप:

कल यानी 4 जून को मुंबई में 'मेट्रो इन दिनों' के ट्रेलर लॉन्च के मौके सारा अली खान से एक रिपोटर ने सवाल किया, 'बॉलीवुड में उनकी पसंदीदा जोड़ी कौन सी है, जो शादीशुदा और सफल दोनों हैं, साथ ही उनके फेवरेट भी है।'

Jun 05, 2025 08:32 am ISTPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी मेट्रो इन दिनों को लेकर खबरों में बनी हुई हैं। बीते दिनों मेट्रो इन दिनों के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में फिल्म की पूरी टीम मौजूद थी। इस दौरान सारा के अलावा आदित्य रॉय कपूर, नीना गुप्ता, कोंकणा सेन शर्मा, पंकज त्रिपाठी और निर्देशक अनुराग बसु मौजूद थे। ट्रेलर लॉन्च इवेंट में मीडिया ने स्टार्स से कई दिलचस्प सवाल किए। इसी दौरान सारा से ऐसा सवाल पूछा गया, जिसे सुनकर उनका रिएक्शन देखने लायक था। लेकिन इस सवाल पर उन्होंने अपने पापा सैफ अली खान और सौतेली मां करीना कपूर खान नाम लिया।

कौन है सारा का फेवरेट मैरिड कपल?

दरअसल, कल यानी 4 जून को मुंबई में 'मेट्रो इन दिनों' के ट्रेलर लॉन्च के मौके सारा अली खान से एक रिपोटर ने सवाल किया, 'बॉलीवुड में उनकी पसंदीदा जोड़ी कौन सी है, जो शादीशुदा और सफल दोनों हैं, साथ ही उनके फेवरेट भी है।' इस सवाल को सुनकर पहले तो सारा ने ऐसा रिएक्शन दिया कि उन्हें कुछ समझ ही नहीं आया। इसके बाद जब सारा को समझ आया तो उन्होंने कहा- 'मेरे पिता और करीना'। यानी बॉलीवुड में सैफ और करीना, सारा के फेवरेट मैरिड कपल हैं।

चल झूठी...

सारा अली खान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पर कमेंट कर यूजर्स सारा के रिएक्शन पर फनी कमेंट्स करते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने इस पर कमेंट कर लिखा, 'उस सवाल को समझना कितना मुश्किल था?' एक दूसरा लिखता है, 'इस सवाल का जवाब देने में उसे इतना समय क्यों लगा..!' एक लिखता है, 'चल झूठी।' एक ने कहा, 'घर जा बेटा तेरी मां बेलन से तेरा स्वागत करेंग।' ऐसे कई और कमेंट्स इस वीडियो पर आ रहे हैं।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha
डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में करीब 8 साल से अधिक का अनुभव। मनोरंजन, लाइफ स्टाइल पर काम कर चुकी हूं। कानपुर, मेरठ, रोहतक, जयपुर और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुकी हूं। कानपुर यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। हिन्दुस्तान लाइव से जुड़ने से पहले हिन्दुस्तान प्रिंट मीडिया, दैनिक भास्कर प्रिंट, राजस्थान पत्रिका डिजिटल, गृहलक्ष्मी, दैनिक जागरण डिजिटल जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। पिछले एक साल से प्रीति कुशवाहा लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ी हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।