जब इमोशनल संजय मिश्रा ने शरीर पर मल ली थी ‘चिता की राख’, हैरान रह गए थे ससुर
वध 2 में नजर आए संजय मिश्रा ने अपनी पत्नी को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि कैसे उनकी पत्नी ने पूरे घर को संभाला हुआ है। संजय ने अपने पिता को भी याद किया और एक इमोशनल किस्सा सुनाया।

वध 2 में दमदार परफॉर्मेंस से खबरों में छाए हुए संजय मिश्रा ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में अपने जीवन से जुड़े तमाम पहलुओं के बारे में बात की। उन्होंने अपनी पत्नी संग अपने रिश्ते पर बात की। संजय ने पिता ने निधन के बाद उनके साथ हुए एक इमोशनल किस्से का जिक्र भी किया। संजय ने बताया कि एक बार वो शराब पी रहे थे। उन्हें पिता की याद आ रही थी तो जिस जगह पिता का अंतिम संस्कार हुआ था वो वहीं गए। वहां किसी और की चिता की राख वो अपने शरीर पर मल कर चले आए थे।
संजय को सौरभ शुक्ला ने शादी से पहले दी थी ये सलाह
शुभांकर मिश्रा संग खास बातचीत में पत्नी के बारे में बात करते हुए संजय मिश्रा ने कहा कि उनकी अरेंज मैरिज हुई थी। संजय की शादी उनके पिता के निधन के बाद हुई थी। संजय ने बताया कि जब उनकी शादी होने वाली थी तब एक्टर सौरभ शुक्ला ने उन्हें सलाह दी थी कि घर में किराएदार की तरह ही रहना। संजय ने कहा कि वो घर में किराएदार की तरह ही रहते हैं और उन्हें मजा आता है।
संजय ने बताया कि उनकी पत्नी पहाड़ों से आती हैं। उनकी पत्नी का नाम किरण है। संजय ने कहा कि उनकी पत्नी ने ही दोनों बच्चों को संभाला हुआ है और वही उनके घर का भी पूरा ख्याल रखती हैं।
पिता को याद कर इमोशनल हो गए थे संजय मिश्रा
अपने पिता से जुड़ा एक इमोशनल किस्सा सुनाते हुए संजय ने बताया कि शादी के बाद एक बार वो अपने ड्राइवर के साथ दारू पी रहे थे। उन्हें अपने पिता की याद आने लगी। उन्होंने अपने ड्राइवर से कहा कि उन्हें उसी जगह ले जाया जाए जहां उनके पिता का अंतिम संस्कार हुआ था। संजय मिश्रा ने कहा कि उनके पिता का अंतिम संस्कार निगमबोध घाट पर हुआ था।
शरीर पर मली थी चिता की राख
संजय ने बताया कि वो वहां गए और वहां किसी और की चिता की राख उन्होंने अपने शरीर पर लगा ली। संजय ने बताया कि उस वक्त वो बहुत इमोशनल थे। वो अपने पिता को याद कर रहे थे। संजय ने बताया कि उनका ड्राइवर जब उन्हें वापस घर ले गया और उन्होंने दरवाजा खटखटाया तो उनके ससुर ने दरावाजा खोला।
संजय की हालत देखकर ससुर थे हैरान
संजय को उस हालत में देखकर संजय के ससुर हैरान रह गए। संजय ने कहा- उन्हें अपनी बेटी का फ्यूचर दिख गया था। संजय ने अपने ससुर के पैर छुए और इसके बाद संजय के ड्राइवर उन्हें बाथरूम में ले गए और उन्हें साफ किया। संजय ने बताया कि वो अपने पिता को लेकर बहुत रोए थे घाट पर।
लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


