संजय लीला भंसाली इस दिन से सारा अर्जुन के साथ शुरू करेंगे मधुबाला की बायोपिक की शूटिंग

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

गुजरे जमाने की एक्ट्रेस मधुबाला के जीवन ने प्रभावित किया है। अब इनके जीवन पर बन रही फिल्म को लेकर नई अपडेट सामने आई है। जानिए कब से शुरू हो रही है ये फिल्म। एक्ट्रेस सारा अर्जुन बनेंगी मधुबाला। संजय लीला भंसाली जल्द शुरू करेंगे शूटिंग।

sanjay leela bhansali begin madhubala biopic shooting with sara arjun
संजय लीला भंसाली इस दिन से सारा अर्जुन के साथ शुरू करेंगे मधुबाला की बायोपिक

बॉलीवुड एक्ट्रेस मधुबाला पर बायोपिक बनाए जाने की खबर लंबे समय से चली आ रही है। हाल में बताया गया था कि डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की इस बायोपिक को दुनिया के सामने लाएंगे। फिल्म में सारा अर्जुन लीड मधुबाला के किरदार में नजर आएंगी। अब ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो संजय लीला भंसाली इस सितंबर से फिल्म की शूटिंग शुरू कर सकते हैं। इस समय डायरेक्टर फिल्म लव एंड वॉर के आखिरी पार्ट की शूटिंग कर रहे हैं।

मधुबाला के बायोपिक की शूटिंग

मिड-डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक संजय लीला भंसाली इस समय रणबीर कपूर, विकी कौशल और आलिया भट्ट के साथ फिल्म 'लव एंड वॉर' की शूटिंग कर रहे हैं। ऐसी रिपोर्ट है कि इस फिल्म की शूटिग अगले महीने सितंबर तक खत्म हो जाएगी। इसके बाद डायरेक्टर मधुबाला के जीवन पर बन रही फिल्म पर फोकस करेंगे। इस फिल्म की शूटिंग सितंबर में शुरू हो सकती है। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि संजय लीला भंसाली मुंबई के गोरेगांव में लगे सेट अपर लव एंड वॉर की शूटिंग खत्म करने के बाद इसी सेट से मधुबाला का शूट शुरू करेंगे। इस फिल्म को लेकर ऑडियंस में एक्साइटमेंट बनी हुई है।

सारा अर्जुन

मधुबाला के जीवन की कहानी

बॉलीवुड एक्ट्रेस मधुबाला का जीवन प्रभाव छोड़ने वाला रहा। एक्ट्रेस ने कम उम्र में फिल्मों में कदम रखा और 50 और 60 के दशक में वो इंडस्ट्री की सबसे बड़ी हीरोइन बनकर सामने आई। उनकी खूबसूरती के चर्चे होते। दिलीप कुमार से अफेयर तो जैसे आम बात हो गई थी। लेकिन फिर ऐसा भी दौर आया जब मधुबाला फिल्मों के सेट पर खून की उल्टियां करने लगीं। किसी सेट पर तो वो बेहोश हो गई। इस बीच जिससे प्यार करती थीं उसका साथ भी छूट गया। 60 के दशक के दौरान ही मधुबाला ने किशोर कुमार से शादी कर ली।

मधुबाला

सारा अर्जुन बनेंगी मधुबाला

किशोर कुमार ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि शादी के कुछ समय बाद ही वो ज्यादा बीमार पड़ने लगी। वो खुद उन्हें लंदन के कई डॉक्टर्स ने मिलने ले गए। लेकिन उस समय में इस दिल की बीमारी का कोई इलाज नहीं था। साल 1969 में सिर्फ 36 साल की उम्र में मधुबाला दुनिया छोड़ गई।उनकी अंतिम विदाई में उस समय के तमाम बड़े एक्टर्स शामिल हुए थे। पृथ्वीराज कपूर, अशोक कुमार, सुनील दत्त। उस समय दिलीप कुमार शहर में नहीं थे। वो मद्रास में शूटिंग कर रहे थे। मधुबाला की डेथ की खबर मिलते ही वो शाम अटक मुंबई पहुंचे। उनकी कब्र पर उन्हें विदाई दी। अब इस दुखद जीवन पर फिल्म बनाई जा रही है।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडसंजय लीला भंसाली इस दिन से सारा अर्जुन के साथ शुरू करेंगे मधुबाला की बायोपिक